News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: पुलिस और ईनामिया शातिर अभियुक्त से मुठभेड़, घायल अवस्था में साथी के साथ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 9, 2024  |  4:03 PM

151 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: पुलिस और ईनामिया शातिर अभियुक्त से मुठभेड़, घायल अवस्था में साथी के साथ गिरफ्तार
  • अवैध शस्त्र, नगद, अपराध में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल, गृह भेदन मे चोरी करने के उपकरण बरामद

कुशीनगर । तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवही दयाल चैनपट्टी के पास मोटर साईकिल चोरी के संगठित गिरोह के सदस्यो के साथ बीती रात्रि पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमे गिरोह के सक्रिय सदस्य पच्चीस हजार रुपए के ईनामी अभियुक्त को पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में पैर में गोली लगी है,जिसको घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है,वही उसके एक साथी को भी पुलिस टीम ने दबोच लिया है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को पंद्रह हजार रुपए का पुरस्कार से नवाजा गया है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

बताते चले की प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह मय टीम रात्रि गस्त में निकली हुई थी की चैनपट्टी के पास थाना कोतवाली हाटा प्रभारी राज प्रकाश सिंह मय टीम, साईबर थाना कुशीनगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत मय टीम से मुलाकात हो गई, संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ग्राम जवही दयाल चैनपट्टी के पास चेकिंग की जा रही थी कि तब तक चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिये जिनको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उस पर सवार लोगों द्वारा कुछ दूर पहले ही रुक कर लक्ष्य साध कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम के द्वारा फायर किया गया जिसमें एक अभियुक्त अशोक पुत्र जयकिशुन निवासी जवही दयाल चैनपट्टी थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया है जिसको गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर व चार जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस व तीन हजार रुपए रूपये तथा आरी, पेचकस की बरामदगी की गई तथा दूसरा अभियुक्त बाबूनन्द पुत्र मथुरा निवासी जवही दयाल चैनपटटी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया जिसके कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर व।तीन जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस व एक जैक , एक जग व एक रिंच व एक पाना व अन्य सामाग्री की बरामदगी की गयी।

यहां बताना लाजमी होगा कि कि मु0अ0सं0 427/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना सेवरही से अभियुक्त अशोक पुत्र जयकिशुन सा0 चैनपट्टी थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर की गिरफ्तारी हेतु पच्चीस हजार रुपये का पुरस्कार पहले से ही घोषित किया गया था। गैंगेस्टर अभियुक्त अशोक उपरोक्त जो गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें में वांछित था जो कि थाना सेवरहीं क्षेत्रांतर्गत एवं तरयासुजान से लगे बिहार बार्डर के सीमावर्ती क्षेत्रों में अपने ठीकाने बदल-बदलकर रहता था इसी बीच उसने अपने दूसरे साथी बाबूनंद उपरोक्त के साथ मिलकर नया गैंग बनाकर बिना नंबर की चोरी की मोटरसाईकिल से रात्रि में आपस में सगठित होकर कालोनींयो में स्थित एकांत मकानों व बिहार से लगे सीमावर्ती गांवों,कस्बों में ज्वेलरी की दुकानों,अन्य दुकानों,मकानों को अपना लक्ष्य बनाते है जो अपने साथ गृहभेदन के उपकरण रखते है तथा नकब लगाने में माहिर है। मौका मिलते ही छोटीं चोरीयों से लेकर बड़ी चोरीयों की घटना को बड़ी आसानी से अंजाम देते हैं। दिनांक 31.07.2024 व 01.08.2024 की रात्रि में बिहार प्रांत से सटे समउर कस्बे में कपड़ो व ज्वेलरी की दुकान में सटर तोड़कर चोरी का प्रयास करने का अपराध स्वीकार कर चुके हैं तथा इस संबंध में थाना तमकुहीराज में मु0अ0सं0 244/2024 धारा 331(4), 306, 62 बीएनएस बनाम अज्ञात का खुलासा हुआ है तथा इनके द्वारा जूर्म स्वीकार किया गया है। उक्त गैंग के विरुद्द डेटा एकत्रित कर डेटा के आधार पर घटनाओं के अनावरण हेतु विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक बोले :

मिडिया से रूबरू होते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मुठभेड़ में घायल अभियुक्त शातिर चोर है,जो एक संगठित गिरोह का संचालन करता था,जिसके ऊपर जिले के विभिन्न थानों में छः अपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज है,वही उसके गिरफ्तार साथी पर भी पहले से ही तीन मुकदमे विभिन्न थानों में पंजीकृत किया गया है।

जानकारी रहे की इस मुठभेड़ को अमली जमा पहनाने में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना तरयासुजान ,प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पन्त थाना साइबर, प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह थाना हाटा मय टीम,वरिष्ठ उप निरीक्षक श्याम लाल निषाद ,उप निरीक्षक प्रभात कुमार यादव, उप निरीक्षक अनुराग शर्मा, हेड कांस्टेबल सचिन कुमार थाना हाटा, आरक्षी सत्येन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल रामकृपाल यादव, का0 गिरीश कुमार कोतवाली हाटा, आरक्षी दिव्यमान कोतवाली हाटा, का0 डब्लू कुमार थाना को0 हाटा, का0 अवनीश सिंह, का0 श्रीकृष्ण मौर्य, का0 प्रशान्त मिश्रा साईबर थाना, कां0 अखिलेश गुप्ता साईबर थाना की अहम भूमिका निभाई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking