News Addaa WhatsApp Group Join करें

ट्रेन से कट कर पच्चास वर्षीय अज्ञात ब्यक्ति की हुई मौत

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Feb 28, 2025  |  6:32 PM

174 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ट्रेन से कट कर पच्चास वर्षीय अज्ञात ब्यक्ति की हुई मौत

बोदरवार/कुशीनगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के दक्षिण तरफ आउटर सिगनल के करीब में एक पच्चास वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई I सूचना पाकर मौके पर पहुची जीआरपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुड़ गई I

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

ज्ञात हो, कि 28 फरवरी शुक्रवार को बोदरवार रेलवे स्टेशन के आउटर सिगनल के दक्षिण पिलर संख्या 365/10 व 365/11 के बीच दिन में लगभग तीन बजे के दौरान रेलवे ट्रैक पर एक पच्चास वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का क्षत विक्षत शव की सूचना पाकर मौके पर पहुची जीआरपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुड़ गई I

पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग पच्चास वर्ष के शव का शिनाख्त कराने के लिए काफी प्रयास किया गया I लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव का पहचान नही हो सका I मृतक अधेड़ व्यक्ति सफेद रंग की शर्ट और नीले रंग का पैंट पहने हुए था I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking