News Addaa WhatsApp Group

त्रिदिवसीय स्काउट गाइड शिविर हुआ संपन्न

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Nov 30, 2024  |  5:48 PM

21 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
त्रिदिवसीय स्काउट गाइड शिविर हुआ संपन्न

बोदरवार/कुशीनगर। भगवंत पाण्डेय इंटरमीडिएट कालेज कुईचवर – बोदरवार में त्रिदिवसीय स्काउट गाइड शिविर को लेकर विद्यालय परिसर में धूम मची रहीI यह शिविर शनिवार के दिन विद्यालय परिसर में प्रतिभाग करने वाले स्काउट गाइडों द्वारा बनाए गए कैम्प टोलियों की निरीक्षण के साथ संपन्न हुआ I इस दौरान स्काउट गाइड में भाग लिए हुए छात्र – छात्राओं में प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया I

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

ज्ञात हो कि विकास खंड कप्तानगंज के भगवंत पाण्डेय इंटरमीडिएट कालेज कुईचवर – बोदरवार में 28 नवंबर गुरुवार से आयोजित त्रिदिवसीय स्काउट गाइड शिविर आयोजित रहा जिसमें भाग लिए हुए छात्र – छात्राओं को भारत स्काउट गाइड के ट्रेनर राहुल गौण व अभिषेक चौधरी द्वारा छात्र – छात्राओं को स्काउट गाइड के नियम, प्रार्थना, गांठ बांधना,आपातकालीन समय में स्वयं का कैसे करें बचाव, प्राथमिक उपचार,तंबू निर्माण, झंडा गीत,भोजन बनाने आदि की जानकारी शिविर में भाग लिए हुए छात्र – छात्राओं को दिया गया I 30 नवंबर शनिवार के दिन शिविर में प्रतिभाग करने वाले स्काउट गाइड छात्र – छात्राओं द्वारा टोलियों के माध्यम से तंबू निर्माण का कार्य किया गया I और ट्रेनरों के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा स्काउट गाइड से हाथ मिलाते हुए टोलियों का निरीक्षण किया गया I तथा उनसे पूछ – ताछ भी किया गया I इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में बिद्यालय के प्रबंधक अखिलेश पाण्डेय द्वारा शिविर में प्रतिभाग करने वाले छात्र – छात्राओं को प्रमाण पत्र भी दिया गया I

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, अरविंद सिंह, प्रेमचंद, मधुसूदन सिंह, विशेश्वर नाथ पाण्डेय, अजीत सिंह, सप्तऋषि यादव, राजकिशोर यादव, सुनील कुमार गुप्ता, किरन देवी, सोनी राय, विवेक पाण्डेय सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा I

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking