कुशीनगर । तरयासुजान थाना क्षेत्र के हफुआ बलिराम से बिहार जोड़ने वाली सड़क मार्ग के रास्ते तस्करी कर ले जाई जा रही अवैध देशी शराब के साथ एक अंतर प्रांतीय शराब तस्कर को बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने उस समय दबोचा जब वह शराब को लेकर बिहार जा रहा था।
बताते चले कि चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा क्षेत्र शांति सुरक्षा बंदोबस्त गस्त पर निकले थे कि एक युवक पीठ पर बैग में कुछ सामान लिए दिखाई दिया ,जो पुलिस को देख कर इधर उधर छिपने का प्रयास किया,तो चौकी प्रभारी ने उसे दौड़ कर पकड़ लिया,और जांच पड़ताल किया तो उसके पास से दो पेटी(नब्बे)पाउच देशी शराब अवैध बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान पवन यादव पुत्र पलटन निवासी बारहवां शुक्ल,थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुआ।
स्थानीय पुलिस बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही में जुटी हैं।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…