News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान : बिहार भेजी जा रही 10 पेटी देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार कुशीनगर पुलिस की तगड़ी कार्रवाई, 5 लाख की कार भी जब्त

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 28, 2025  |  7:26 PM

192 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान : बिहार भेजी जा रही 10 पेटी देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार कुशीनगर पुलिस की तगड़ी कार्रवाई, 5 लाख की कार भी जब्त

 

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

कुशीनगर । “शराब तस्करों की अब खैर नहीं”—यही संदेश देते हुए तरयासुजान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को धर दबोचा, जो कार में छिपाकर भारी मात्रा में देशी शराब बिहार ले जा रहा था। शराब के साथ-साथ पुलिस ने उसकी लग्जरी मारुती सुजुकी SX4 कार भी जब्त कर ली है।

बताते चले कि गुरुवार को तरयासुजान पुलिस की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शक होने पर एक मारुती सुजुकी SX4 सिल्वर कार को रोका गया। तलाशी में कार से 10 पेटी में कुल 450 पाउच (90 लीटर) देशी बंटी-बबली शराब बरामद हुई। वही एक शराब तस्कर भी दबोच लिया गया जिसकी पहचान रंजीत पाल, पुत्र दिनेश पाल, निवासी सहोदर पट्टी, थाना महुवाडीह, जनपद देवरिया के रूप में हुआ हैं। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 273/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

यहां बताना चाहूंगा कि प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धनबीर सिंह के कुशल मार्ग दर्शन में पुलिस टीम की सक्रियता रंग लाई । जिसमे
उप निरीक्षक अंकित सिंह,आरक्षी अवनीश कुमार सिंह, का0 रामनिवास यादव,का0 विशाल सिंह,का0 सुनील यादव
,का0 विपिन पाण्डेय,का0 गिरीश कुमार (सभी थाना तरयासुजान, जनपद कुशीनगर) की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा हैं कि जिले में अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking