News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान : गो-रक्षा के नाम पर ट्रक चालक से बदसलूकी कर रहे चार युवक दबोचे, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बची बड़ी वारदात

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 28, 2025  |  3:51 PM

311 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान : गो-रक्षा के नाम पर ट्रक चालक से बदसलूकी कर रहे चार युवक दबोचे, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बची बड़ी वारदात WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने बीती रात्रि लगभग दस बजे के आसपास नेशनल हाईवे टोल प्लाज़ा सलेमगढ़ के पूरब कुछ दूरी पर चार युवकों को दबोच लिया। यह युवक कंटेनर ट्रक चालक से अपने को गो-रक्षा दल के कार्यकर्ता बताते हुए चेकिंग के नाम पर बदसलूकी कर रहे थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने मामले को शांत कराया और आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात लगभग 10 बजे अलीगढ़ से दरभंगा जा रही बिजली उपकरणों से भरी एक कंटेनर ट्रक जैसे ही टोल प्लाज़ा सलेमगढ़ से करीब 100 मीटर आगे बढ़ी, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक पहुंचे और अपने को गो-रक्षा दल का कार्यकर्ता बताने लगे। उन्होंने चालक पर आरोप लगाया कि ट्रक में गोवंशीय पशु है और चेकिंग के नाम पर बदसलूकी शुरू कर दी।

ट्रक चालक सोनू कुमार ने तत्काल घटना की सूचना बहादुरपुर पुलिस चौकी को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा हेड कांस्टेबल नित्यानंद राठौर, आरक्षी नवनीत शुक्ला, कर्मवीर सिंह, संदीप गौड़, इंद्रसेन, सूर्यकांत, राम सिंह और गुड्डू के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच की तो उसमें प्रपत्रों के साथ बिजली का सामान ही पाया गया।

वहीं, कथित गो-रक्षा दल के स्वयंभू कार्यकर्ता पुलिस को देखकर छिपने लगे, लेकिन ट्रक चालक की पहचान पर उन्हें पकड़ लिया गया। पकड़े गए चारों युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ट्रक चालक सोनू कुमार ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर कुशीनगर पुलिस को साधुवाद देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

बोले प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धनबीर सिंह:

  • “भ्रामक सूचना देना अपराध की श्रेणी में आता है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून को हाथ में लेने की छूट किसी को नहीं है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking