News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान : गो-तस्करी में वांछित अंतरप्रांतीय आरोपी गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 5, 2025  |  5:43 PM

110 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान : गो-तस्करी में वांछित अंतरप्रांतीय आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर । अपराधियों पर नकेल कसने की दिशा में तरयासुजान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। गो-तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक अंतरप्रांतीय वांछित अभियुक्त को पुलिस ने धर दबोचा है।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा वांछित,वारंटीय अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार चार नवम्बर 2025 को थाना तरयासुजान पुलिस ने मुकदमा संख्या 210/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र यादव पुत्र भृगुनाथ यादव निवासी भिटौली टोला रामपुर सरया, थाना दरौली, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि आरोपी अंतरप्रांतीय स्तर पर गो-तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यहां बताना चाहूंगा कि गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह, थाना तरयासुजान,उप निरीक्षक प्रभात यादव, उप निरीक्षक शशि कुमार, आरक्षी रविन्द्र यादव, आरक्षी अजीत यादव, थाना तरयासुजान का नाम प्रमुख हैं।

संबंधित खबरें
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking