News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान : जुआ खेलते 6 अभियुक्त गिरफ्तार, 18,500 रुपये नकदी व ताश के पत्ते बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 24, 2025  |  7:00 PM

253 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान : जुआ खेलते 6 अभियुक्त गिरफ्तार, 18,500 रुपये नकदी व ताश के पत्ते बरामद WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तरयासुजान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते, मालफड़ के 15,000 रुपये तथा जामा तलाशी से 3,500 रुपये की नकदी बरामद की गई। कुल बरामदगी 18,500 रुपये की है।

गिरफ्तारी के आधार पर थाना तरयासुजान पर मुकदमा अपराध संख्या 299/2025, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विजय चौहान पुत्र रामदेव चौहान, सा0 तरया सुजान, जनपद कुशीनगर,कन्हैया पुत्र संजीव गुप्ता, सा0 अहिरौली दीक्षित, थाना रवीन्द्रनगर, जनपद कुशीनगr,आदर्श पुत्र दिनेश राय, सा0 जवही मलही मुस्तकील, थाना तरया सुजान, जनपद कुशीनगर,नूर आलम पुत्र स्व. जलील, सा0 लतवा मुरलीधर, थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगरअमित कुमार पुत्र लाल साहब मल्ल, सा0 मटहिनिया खुर्द, थाना रवीन्द्रनगर, जनपद कुशीनगर,विकास यादव पुत्र स्व. बिजली यादव, सा0 जवही मलही मुस्तकील, थाना तरया सुजान, जनपद कुशीनगर के रूप में हुआ हैं।

यहां बताना चाहूंगा कि गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धनवीर सिंह, उप निरीक्षक प्रभात कुमार यादव, उप निरीक्षक अंकित सिंह, आरक्षी गिरीश कुमार, आरक्षी रामनिवास यादव, आरक्षी विपिन पाण्डेय,आरक्षी सुनील यादव, थाना तरया सुजान का नाम प्रमुख है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking