कुशीनगर। जनपद की तरयासुजान पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मुकदमा पंजीकृत होने के मात्र 24 घंटे के भीतर ही किशोरी से दुष्कर्म प्रकरण के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
बताते चलें कि प्रभारी निरीक्षक धनबीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक श्यामलाल भारतीय, आरक्षी विशाल सिंह, आरक्षी रामनिवास यादव, आरक्षी गिरीश कुमार एवं आरक्षी विपिन पांडेय ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 278/2025, धारा 137(2)/127(2)/70(2)/3(5) बीएनएस एवं 5/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राजा देवान पुत्र नजबुल्लाह देवान, अनुज राय पुत्र अरविंद राय एवं चाहत उर्फ अब्दुल पुत्र महमूद अंसारी, तीनों निवासी दनियाडी थाना तरयासुजान, शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें रेलवे पावर हाउस के पश्चिमी छोर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और आगे की विधिक कार्रवाई हेतु न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
क्या बोले इंस्पेक्टर :
प्रभारी निरीक्षक धनबीर सिंह ने कहा — “यह मामला अत्यंत गंभीर था। आरोपियों की गिरफ्तारी प्राथमिकता थी। टीमवर्क और अभियान के चलते सफलता मिली। पीड़िता को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।” तरयासुजान पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…