News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठा जनआवाज़, लोगों ने सौंपा ज्ञापन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 23, 2025  |  6:18 PM

557 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठा जनआवाज़, लोगों ने सौंपा ज्ञापन

तरयासुजान, कुशीनगर। मंगलवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही असुविधाओं के विरोध में स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन वसीम अहमद के नेतृत्व में स्टेशन प्रशासन को सौंपते हुए शीघ्र कार्यवाही की मांग की गई।
सौंपे गए ज्ञापन में स्टेशन परिसर में शौचालय की समुचित व्यवस्था, यात्री शेड का निर्माण, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की सुविधा तथा रेलवे टिकट आरक्षण केंद्र की स्थापना जैसी प्रमुख मांगें रखी गईं। लोगों का कहना था कि तरयासुजान रेलवे स्टेशन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण स्टेशन है, बावजूद इसके यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वार्ता के दौरान इंजीनियर वसीम अहमद ने कहा कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आगे आंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व छात्र नेता बैजनाथ कुमार बैजू, प्रताप राय, अमित तिवारी, विश्वजीत, केडी बाबू, रजनीश राय, दिनेश मद्धेशिया, जितेंद्र बारी, अमन राय, फिरोज अंसारी, अंकित चौरसिया, मुन्ना गुप्ता, बिट्टू पांडे, सद्दाम अंसारी सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।
स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि रेलवे प्रशासन जनहित की इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking