News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 2, 2026  |  5:58 PM

75 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राम सहाय चौहान ने की।
बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण, सफल एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शासन की गाइडलाइन से सभी उपस्थित संचालकों को अवगत कराया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान शांति, सद्भाव, भाईचारा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी प्रतिभागियों ने आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया। प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, अफवाह फैलाने, उकसावे या शांति भंग करने वाली हरकत को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि सभी धर्मों के प्रति पूर्ण सम्मान एवं निष्पक्षता के साथ पुलिस प्रशासन आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। गोष्ठी के दौरान डीजे संचालकों को प्रशासन द्वारा निर्गत आदेशों की जानकारी देते हुए ध्वनि-प्रदूषण मानकों का पालन, निर्धारित समय-सीमा और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

आज की हॉट खबर- कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार...

होली पर प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान की मार्मिक अपील :

“होली रंगों और खुशियों का पर्व है। मेरी आप सभी से विनम्र अपील है कि यह त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि या अफवाह दिखाई दे, तो तत्काल निकटवर्ती थाना या कंट्रोल रूम 112 पर सूचना दें। आपकी जागरूकता ही सुरक्षित और खुशहाल त्योहार की गारंटी है।” सभी नागरिकों से अनुरोध है कि त्योहारों को पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

संबंधित खबरें
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली
मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली

हाटा में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन सुकरौली/कुशीनगर। संस्कृत पाठशाला में रविवार…

तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर  ।कस्बा तमकुहीराज स्थित मछली मंडी क्षेत्र से पुलिस ने एक अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर…

त्योहार से पहले सीमा पर सख्ती: तरयासुजान में सीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, संदिग्धों की सघन चेकिंग
त्योहार से पहले सीमा पर सख्ती: तरयासुजान में सीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, संदिग्धों की सघन चेकिंग

कुशीनगर। आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और आमजन में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking