News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयालक्षीराम मे स्वामी विवेकानन्द जयंती पर भव्य आयोजन की तैयारियाँ  पूर्व विधायक की युवाओं से सहभागिता की अपील

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 3, 2026  |  3:46 PM

449 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयालक्षीराम मे स्वामी विवेकानन्द जयंती पर भव्य आयोजन की तैयारियाँ  पूर्व विधायक की युवाओं से सहभागिता की अपील
तमकुहीराज, कुशीनगर ।मानवता को कल्याण के पथ पर अग्रसर करने के लिए समय-समय पर धरती पर महान आत्माओं का अवतरण होता रहा है। ऐसी ही युगपुरुष महान आत्मा थे स्वामी विवेकानन्द, जिन्होंने अपने ओजस्वी विचारों, तपस्वी जीवन और राष्ट्रभक्ति से भारत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व को सत्य, सेवा, परोपकार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
स्वामी विवेकानन्द का अवतरण उस कालखण्ड में हुआ, जब भारत विदेशी ताकतों की गुलामी में जकड़ा हुआ था, समाज में अधर्म, असत्य और नैतिक पतन व्याप्त था तथा सनातन संस्कृति की जड़ें कमजोर की जा रही थीं। ऐसे समय में स्वामी जी राष्ट्र की प्राणशक्ति बनकर प्रकट हुए। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण भारत माता की सेवा को समर्पित कर दिया। वे संत, महान योगी, विचारक, साहित्य एवं संस्कृति के आचार्य थे। उनका उद्देश्य केवल भारत का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण विश्व का कल्याण था।
इन्हीं महान आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जीवन ज्योति जागृति मिशन के तत्वावधान में स्वामी विवेकानन्द की जन्म जयंती का आयोजन वर्ष 1999 से निरन्तर किया जा रहा है। तरयालछीराम स्थित परिसर में स्थापित मन्दिर में श्री गुरु देव रामकृष्ण परमहंस, माँ शारदा एवं स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमाएँ विराजमान हैं। यहाँ शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य हो रहा है। स्वामी विवेकानन्द पुस्तकालय एवं वाचनालय के माध्यम से अध्ययनशील युवाओं को मार्गदर्शन दिया जाता है।
साथ ही परमहंस विद्याभवन नाम से संचालित विद्यालय में पहली से आठवीं कक्षा तक मान्यता प्राप्त शिक्षा दी जा रही है, जहाँ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा की सुविधा उपलब्ध है। हाईस्कूल तक की मान्यता उ०प्र० बोर्ड से प्राप्त करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिससे क्षेत्र के बच्चों को और बेहतर शैक्षणिक अवसर मिल सकें। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिक्षण हेतु प्रस्तावित प्रकल्प को भी शीघ्र पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है।
 आगामी 12 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर एक भव्य गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विशेष रूप से युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे मा० डॉ० दिनेश शर्मा (पूर्व उप मुख्यमंत्री, उ०प्र० सरकार / वर्तमान राज्यसभा सांसद)
मुख्य मार्गदर्शक मा० अनिल जी, क्षेत्र प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (पूर्वी उ०प्र०) विशिष्ट अतिथि के रूप में मा० आर०पी०एन० सिंह (पूर्व केन्द्रीय मंत्री / राज्यसभा सांसद),
मा० विजय कुमार दूबे (सांसद, कुशीनगर),
मा० शशांक मणि त्रिपाठी (सांसद, देवरिया),
मा० डॉ० असीम कुमार (विधायक, तमकुहीराज),
मा० शलभ मणि त्रिपाठी (विधायक, देवरिया),
मा० विवेकानन्द पाण्डेय (विधायक, खड्डा),
मा० सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा (विधायक, फाजिलनगर),
मा० विनोदशंकर चौबे (सेवानिवृत्त आईएएस),
मा० शम्भूनाथ (सेवानिवृत्त आईएएस),
मा० प्रमोद मिश्र (अध्यक्ष, श्री गुरु यशिष्ठ न्यास, लखनऊ)
एवं श्री दुर्गेश राय (जिलाध्यक्ष, भाजपा कुशीनगर) उपस्थित रहेंगे।
 इस सम्पूर्ण आयोजन के सूत्रधार एवं कार्यक्रम के आयोजक नन्दकिशोर मिश्र, पूर्व विधायक सेवरही तथा अध्यक्ष – जीवन ज्योति जागृति मिशन, तरयालछीराम, कुशीनगर हैं। उनके नेतृत्व में यह मिशन क्षेत्र में शिक्षा, संस्कार, सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को निरन्तर आगे बढ़ा रहा है।आयोजक नन्दकिशोर मिश्र ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचार आज भी युवाओं के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। यदि युवा वर्ग उनके आदर्शों को आत्मसात कर ले, तो समाज और राष्ट्र दोनों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुँचकर स्वामी विवेकानन्द के विचारों से स्वयं को जोड़ें और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें

आज की हॉट खबर- “30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीमा पर सख्ती: बहादुरपुर चौकी पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान चौकी प्रभारी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ
सीमा पर सख्ती: बहादुरपुर चौकी पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान चौकी प्रभारी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराध…

युवक का पेड़ से लटका मिला संदिग्ध परिस्थिति में शव
युवक का पेड़ से लटका मिला संदिग्ध परिस्थिति में शव

हाटा/कुशीनगर। नगर के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 10 निवासी 20 वर्षीय शिवम् चौहान पुत्र…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद
31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद

लोगों ने बताया कि सालिकपुर पुलिस चौकी की भूमिका संदिग्ध खड्डा, कुशीनगर। बिहार राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking