News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: पिकअप से गोवंश ले जाते एक गौ-तस्कर गिरफ्तार, दो गोवंश बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 1, 2024  |  5:53 PM

159 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: पिकअप से गोवंश ले जाते एक गौ-तस्कर गिरफ्तार, दो गोवंश बरामद

कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस ने टोल प्लाजा सलेमगढ़ के पास एक माल वाहक पिकप पर लदे दो राशि गो वंश (गाय) के साथ एक अभियुक्त को उस समय पकड़ा है, जब वह बिहार के तरफ प्रतिबंधित गो वंश को ले जा रहा था।

आपके लिए और..- 25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना...

जरिए मुखबिर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह को यह सूचना हाथ लगी की एक माल वाहक मैजिक पिकप से पशु तस्कर प्रतिबंधित गो वंश की खेप को राष्ट्रीय राज मार्ग के रास्ते बिहार के तरफ ले जाने वाले है,सूचना पर विश्वास कर उन्होंने चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक विमलेश दिवेदी,हेड कांस्टेबल रमेश चंद्र यादव,आरक्षी ब्रजेश यादव, आरक्षी गौरव शाह की एक टीम बना कर टोलप्लाजा के पास निगरानी शुरू करा दिया तब तक एक मैजिक पिकअप वाहन यूपी ५७ बी टी ० ५३३ सफेद रंग पर तस्करी के लिए ले जायी जा रही दो राशि गोवंशीय पशु (दो गाय) आते दिखाई दिया। जिसे बरामद करते हुए मौके से एक अभियुक्त पोसन पुत्र धेनुखी प्रसाद नि0 धनपट्टी थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया।

स्थानीय पुलिस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 72/2024 धारा 3/5ए/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking