कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके निशानदेही पर चोरी की दो रेंजर साइकिल बरामद किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक अपराध पर प्रभावी अंकुश कायम करने के लिए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान अमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव,आरक्षी पंकज यादव द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम हफुआ चतुर्भुज के पास से विगत दिवस हफुआ चत्रुभुज निवासी राज ठाकुर पुत्र मोहन ठाकुर की रेंजर साइकिल जो कुछ दिन पहले चोरी हुई थी,जिसका मुकदमा स्थानीय थाने पर अंकित था , से संबंधित अभियुक्त इमरान पुत्र कामिल मकरंदपुर बरईझाल थाना रसूलाबादा जनपद कानपुर देहात हाल पता कैथवलिया उर्फ हबीबपुर थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करते हुए उक्त साइकिल को बरामद करते हुए उसके बताने पर एक और चोरी की ही साइकिल बरामद किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर सथनीय पुलिस अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की में जुटी है।
उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव ने इस संवाददाता के सवालों के जवाब देते हुए बताया की पकड़ा गया अभियुक्त एक शातिर साइकिल चोर है, जो साइकिल चोरी कर के आवाने पवाने कीमत में बेचता है। वह कुछ और साईकिल चोरों के विषय में जानकारी दिया है,जिसे पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही हैं।
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…