News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: रेप के बाद किशोरी के हत्या के आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ में हुआ घायल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 12, 2023  |  11:22 AM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: रेप के बाद किशोरी के हत्या के आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ में हुआ घायल

कुशीनगर । एक कहावत है जो आप सभी जरूर सुने होंगे कि “आपको अपने कर्मो का फल यही पर भोग के जाना होता है” और ये कहावत के एक बार फिर सच साबित होते हुए दिखा है. बीते दिन जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में हुए रेप के बाद लड़की की हत्या करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने बीते रात को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

आपको बता दे, बीते आठ दिसंबर को तरयासुजान क्षेत्र के एक गांव में गन्ने के खेत में लड़की का शव मिला था। लड़की के हाथ पर दांत से काटने व गला दबाने के निशान मिला थे। लड़की के पिता की तहरीर पर तरयासुजान पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी थी. इस बीच पुलिस ने क्षेत्र के अहिरौली दान बंधे के पास मुख्य आरोपी चांद मोहम्मद निवासी गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस द्वारा अब साक्ष्य के लिए और घटना स्थल के निरीक्षण के लिए आरोपी चांद मोहम्मद को घटना स्थल पर ले जाया जा रहा था. तभी आरोपी ने चौकी प्रभारी तीनफेडिया सुबास चंद की सरकारी पिस्टल छीनकर भागते हुए अर्जुन की पेड़ से छिपते हुए पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया और भागने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस के जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

अभियुक्त के पास से पुलिस टीम ने एक 9 एमएम की सरकारी पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी जानिए

घायल गिरफ्तार अभियुक्त चंद मुहम्द पहले हाथी का महावत था,लेकिन कुछ दिनों से वह महावत की नौकरी छोड़ कर दैनिक मजदूर का काम करता था, अभी दो दिन पूर्व उसने अहिरौली दान बंधे के पास एक विकलांग लड़की से दुराचार का प्रयास किया था जिसे वहा ग्रामीणों ने उसे देख लिया था फिर लोगो की घेराबंदी तोड़ कर उसने भागने का प्रयास किया लेकिन स्थानीय पुलिस ने उसे दबोच लिया विकलांग पीड़िता की मां की तहरीर पर चंद मुहमंद अभियुक्त बना, यहां बताना लाजमी होगा की उपरोक्त घटना की त्वरित खुलासा के लिए निगरानी खुद पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल द्वारा किया जा रहा था

क्या कहते है इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह:

चार दिन पूर्व हुए घटना का खुलासा करने के लिए बेताब प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह ने इस संवाददाता से बताया की पकड़ा गया आरोपी चंद मोहमद एक अयियास किस्म का व्यक्ति है,जो सुन सान स्थानों पर महिलाओं से छेड़खानी करने का आदतन अभियुक्त है, उसको अहिरौली दान बंधे से गिरफ्तारी करने के बाद गत आठ दिसंबर कि घटना में शामिल होने की बात स्वीकार किया,उसको निशान देही पर घटना प्रयुक्त मोबाइल, और कपड़े भी पुलिस टीम ने बरामद किया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

सीओ तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा, प्र0नि0 आशुतोष सिंह थाना तरया सुजान, उप नि. मनोज कुमार पंथ साइबर सेल, उप नि. आलोक यादव प्रभारी स्वाट टीम, उप नि. शरद भारती प्रभारी सर्बिलेंस सेल, निरीक्षक अपराध महेन्द्र प्रताप सिंह , उ0नि0 उपेन्द्र यादव, उ0नि0 सुभाषचन्द्र, उ0नि0 पंकज यादव, उ0नि0 विकास मौर्य, हे0का0 मो0 इरशाद, हे0का0 रामकृपाल यादव, हे0का0 अवधेश यादव, कम्प्यूटर आपरेटर विशाल मौर्य, श्री कृष्ण मौर्य, का0 आदित्य प्रताप सिंह, का0 राकेश कुमार, का0 रणजीत कुमार, का0 जयप्रकाश, म0का0 अन्तिमा सिंह, म0का0 कविता सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर समेत अन्य कर्मियों का अहम रोल रहा.

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking