News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: गौ-तस्करी के मुकदमें में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 14, 2024  |  5:42 PM

13 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: गौ-तस्करी के मुकदमें में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था,पकड़ा गया अभियुक्त स्थानीय थाने में गो वंश तस्करी के मुकदमे में वांछित अंतर जनपदीय मुजरिम है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित,वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 479/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित फरार चल रहे वांछित अंतर जनपदीय अभियुक्त शानेआलम पुत्र आमीन उर्फ यामिन साकिन हिलाली सराय थाना नखासा जनपद संभल उ0प्र0 को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह भेष बदल कर इधर उधर विचरण कर रहा था।

एसपी कुशीनगर द्वारा चलाए गए अभियान को अमली जमा पहनाने में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना तरयासुजान, उप निरीक्षक महिपाल चौहान, का0 रणजीत कुमार, का0 राहुल यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर की भूमिका सराहनीय रही।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking