News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान:  गौ-तस्कर गैंग के नौ सदस्यों पर हुई गैंगेस्टर एक्ट में कार्यवाही

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 18, 2024  |  4:49 PM

15 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान:  गौ-तस्कर गैंग के नौ सदस्यों पर हुई गैंगेस्टर एक्ट में कार्यवाही
कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस ने आज एक साथ प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वाले गैंग की नौ सदस्यों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही किया है। कार्यवाही के जद में छः अंतर प्रांतीय पशु तस्कर है, जबकि तीन कुशीनगर जनपद के स्थानीय थाना निवासी है।
जानकारी रहे की उत्तर प्रदेश से बिहार व अन्य जगहो पर गोवंशी पशुओं की तस्करी करने वाले गैंग के नौ अभियुक्त क्रमश सुनील राय पुत्र सुरेन्द्र राय सा0 चौपथिया थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर , मंदीप कुमार पुत्र भरत यादव सा0 सहलादपुर थाना माझागढ़ जनपद गोपालगंज बिहार उम्र 22 वर्ष ,अंदीप यादव पुत्र रामजीत यादव सा0 ख्वाजेपुर थाना यादोपुर जनपद गोपालगंज बिहार उम्र 25 वर्ष ,अनिल मांझी पुत्र विरझू मांझी सा0 करमनी गाजी थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज बिहार उम्र 23 वर्ष , दिनेश पुत्र मनभरन सा0 तरया सुन्दर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर उम्र 25 वर्ष , अर्जुन यादव पुत्र रामबालक यादव सा0 पहाड़पुर थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज बिहार उम्र 26 वर्ष ,गुड्डु कुमार पुत्र राजेन्द्र चौरसिया सा0 माल्हो थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर उम्र 24 वर्ष , सोनु कुमार यादव पुत्र भरत यादव सा0 सहलादपुर थाना माझागढ़ जनपद गोपालगंज बिहार उम्र 24 वर्ष ,धर्मेन्द्र यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव सा0 पुरैना थाना माझांगढ़ जनपद गोपालगंज बिहार उम्र 41  के विरुद्ध थाना पुलिस द्वारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी।

 इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह बोले

उपरोक्त की गई कार्यवाही के विषय में इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह ने कहा  की उपरोक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपने व अपने परिवार एवं सगे संबंधियों, गैंग सदस्यो के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश व अन्य जगहो से पशुओं (गाय, बछड़ो) की गौ–तस्करी करने जैसे जघन्य अपराध कारित किया जाता है। इस साल के पिछले नौ जनवरी को मुखविर की सूचना पर पुलिस द्वारा इस गिरोह को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से सत्रह राशी गोवंशीय पशु , पांच पिकअप बरामद किया गया था। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 12/2024 धारा 3/5ए//8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 का अभियोग पंजीकृत है। गैंग सुनील राय उपरोक्त नें अपने अन्य सदस्यों के साथ मिल कर गौ–तस्करी करने जैसे जघन्य अपराध कारित करते है। यह गिरोह संगठित होकर अपने व अपने अन्य साथियो के लिए आर्थिक /भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश से गौ-तस्करी का कार्य करता है एवं अवैध सम्पत्ति अर्जित कर लिये जिनके विरूद्ध आज थाना स्थानीय पर धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking