कुशीनगर। जिले में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने की कार्यवाही लगातार जारी है,इस क्रम में शुक्रवार को तरयासुजान पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक जिसकी अनुमानित कीमत पचास लाख रुपए बताएं जा रहे है,उसको सम्पत्ति गैंगस्टर एक्ट की धारा में जब्त करते करते हुए आगे की कार्यवाही में जुटी है।
जनपद कुशीनगर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम को शुक्रवार को थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 92/2024 धारा 3(1) से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 विलाल पुत्र अजीज सा0 वार्ड न0 17 लाल बाग कनेटा रोड हसनपुर थाना कोतवाली हसनपुर जनपद अमरोहा ज्योतिबा फूलेनगर के द्वारा अवैधानिक कृत्यो से अर्जित सम्पत्ति से एक कंटेनर वाहन संख्या UP23T8461 जिसकी अनुमानित कीमत लगभग (पचास लाख रुपये) को धारा उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 के अन्तर्गत जब्त किया गया है।
जानकारी रहे की जब्तीकरण की कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक श्याम लाल निषाद , हे0मो0 सुचित कुमार ,का0 सुनील यादव, का0 सुधीर गौड़, का0 प्रियांशु यादव, का0 श्रीकृष्ण मौर्य ,का0 अवनीश सिंह थाना तरया सुजान की योगदान सराहनीय रही।
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…