News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: ब्लैक टाइगर क्लब रांची ने लखीमपुर खीरी को चार शून्य से हराया; खेल से होता है आपसी भाईचारे का विकास- विधायक डॉ असीम कुमार राय

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 5, 2024  |  4:55 PM

194 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: ब्लैक टाइगर क्लब रांची ने लखीमपुर खीरी को चार शून्य से हराया; खेल से होता है आपसी भाईचारे का विकास- विधायक डॉ असीम कुमार राय WhatsApp
Responsive image
  • रामराज आल इण्डिया फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा दिन

तरयासुजान/कुशीनगर (सुरेन्द्र नाथ/विकाश सिंह) । खेल के मैदान में भले ही दो टीमे आपसी द्वंद में होती है पर खेल खत्म होने के बाद वही खिलाड़ी एक हो जाते है।साथ ही खेल हमारे अंदर टीम भावना का भी संचार करता है।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

उक्त बाते नेहरु इण्टरमीडिएट कालेज तरयासुजान के मैदान में रामराज आल इण्डिया फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मैच मै बतौर मुख्य अतिथि विधायक तमकुहीराज असीम कुमार राय ने कही।दूसरा मैंच ब्लैक टाइगर क्लब रांची झारखंड व गौरी फैंटा क्लब लखीमपुर खीरी के बीच खेला गया। ब्लैक टाइगर क्लब रांची ने गौरी फैंटा क्लब लखीमपुर खीरी पर चार गोल मार कर विजय प्राप्त करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया। जिसका मुकाबला युनाइटेड क्लब सीवान बिहार से शनिवार को खेला जायेगा।

इस दौरान अध्यक्ष प्रताप राय,नन्हे यादव,हरिकेश रावत,राजेश सिंह, प्रमोद ओझा,वसीम अहमद,संटू ओझा,राजू यादव,सहाबुद्दीन एड, विद्यावती देवी महाविद्यालय के प्रबंधक बब्लू राय, समाजसेवी अवध नाथ ठुकराई, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बच्चा पाण्डेय, भाजपा जिला महामंत्री अतुल श्रीवास्तव, समाजसेवी गुड्डू राय उपस्थित रहे वही मुख्य अतिथि द्वारा शिक्षा क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभाने वाले कमलेश यादव, तरयासुजान ग्राम सभा के प्रथम प्रधान के पौत्र दिनेश प्रसाद को सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन एसबी इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य संतोष मिश्र द्वारा किया गया जिन्होंने अपने शब्दों कके जादू से खेल दर्शकों को लोट पोट करते रहे।

जानकारी रहे की ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन समाज सेवी प्रताप राय की अथक प्रयास,परिश्रम का फल सावरूप हो रहा है जिन्होंने एक युवा वर्ग की टीम का संचालन कर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया है।

शनिवार का मैच : युनाइटेड क्लब सीवान (बिहार) बनाम ब्लैक टाइगर क्लब रांची झारखण्ड के बीच सेमीफाइनल

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त
सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त

कुशीनगर। जिले में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता के…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज

हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…

थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking