कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस ने एक बोलोरो से अंग्रेजी शराब की खेप उस समय बरामद किया है, यह सफलता पुलिस को तब लगी जब तस्कर शराब की खेप को थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान बंधे के रास्ते बिहार ले जाने के फिराक में जुटे थे।
एसपी कुशीनगर द्वारा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान अमित कुमार शर्मा,आरक्षी रिशु यादव,आरक्षी आदित्य सिंह,आरक्षी राहुल यादव के साथ थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान बंधे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे,तब तक एक बोलोरो वाहन बहुत तेजी से आते दिखाई दिया,जिसको पुलिस टीम रुकने का संकेत दिया,लेकिन चालक गाड़ी की रफ्तार और तेज कर भागने लगा,लेकिन पुलिस टीम पीछे लगी रही,चालक द्वारा पीछे पुलिस टीम को देख कर गाड़ी छोड़ कर भाग निकला,जिसे पुलिस टीम ने खोज किया,लेकिन गन्ने की फसल की आड़ के सहारे वह भागने में सफल हो गया। जब पुलिस टीम द्वारा उक्त बोलोरो संख्या UP52R9086 की जांच की गई तो उसमे कुल दस पेटी अंग्रेजी शराब 8 PM 180ML प्रत्येक पेटी मे 48 पाउच कुल मात्रा 86.4 लीटर शराब बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार बोलोरो संख्या UP52R9086 अनुमानित कीमत सात लाख रुपया दस पेटी अंग्रेजी शराब 8 PM 180ML प्रत्येक पेटी मे 48 पाउच कुल मात्रा 86.4 लीटर अनुमानित कीमत सात लाख अंठवान हजार रुपया की बरामदगी करने में तरयासुजान पुलिस टीम सफल हुई है। स्थानीय पुलिस बरामदगी के आधार अभियोग दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…