- गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत हुई कार्यवाही
कुशीनगर। जिले में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने की कार्यवाही लगातार जारी है,इस क्रम में सोमवार को तरयासुजान पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक जिसकी अनुमानित कीमत पचास लाख रुपए बताएं जा रहे है,उसको सम्पत्ति गैंगस्टर एक्ट की धारा में जब्त करते करते हुए आगे की कार्यवाही में जुटी है।
जनपद कुशीनगर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम को सोमवार को थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा थाना तरया सुजान पर पंजीकृत मु0अ0सं0 116/2024 धारा 3(1) से सम्बन्धित अभियुक्त साने आलम पुत्र अमीन साकिन हिलाली सराय थाना नखासा जनपद संभल के द्वारा अवैधानिक कृत्यो से अर्जित सम्पत्ति से एक अदद कंटेनर वाहन संख्या UP21BN9062 कीमत लगभग (पचास लाख रुपये) को धारा उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 के अन्तर्गत जब्त किया गया है।
यहां बताना चाहूंगा की जब्तीकरण की कार्यवाही करने में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना तरयासुजान ,अपराध निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह ,वरिष्ठ उप निरीक्षक श्याम लाल निषाद ,हे0मो0 सुचित कुमार , का0 सुनील यादव ,का0 सुधीर गौड़ ,का0 श्रीकृष्ण मौर्य,का0 पैरोकार विपुल गोड़ , का0 पैरोकार विनय कुमार गुप्ता थाना तरयासुजान की भूमिका सराहनीय रही।
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर। थाना तमकुहीराज के कस्बा तमकुही में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी…