News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: मैजिक  से तस्करी कर ले जायी जा रही देशी व अंग्रेजी शराब किया बरामद, तस्कर हुए फरार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 20, 2023  |  5:16 PM

744 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: मैजिक  से तस्करी कर ले जायी जा रही देशी व अंग्रेजी शराब किया बरामद, तस्कर हुए फरार

कुशीनगर । जिले के तरयासुजान पुलिस ने बीती रात्रि थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हफुआ बलराम से बिहार को जोड़ने वाली सड़क से एक टाटा मैजिक  वाहन से तस्करी कर ले जाई जा रही देशी और अंग्रेजी शराब की खेप को उस समय बरामद किया,जब तस्कर कुछ क्षणो में बिहार में प्रवेश करने वाले थे, लेकिन शराब तस्कर  अंधेरे का लाभ लेते हुए फरार हो गए है।

आज की हॉट खबर- अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16...

 बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, और क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री,निष्कर्षण, परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बीती रात्रि को प्रभारी निरीक्षक थाना तरया सुजान राजेंद्र कुमार सिंह,चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार सिंह,उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव,आरक्षी विरेन्द्र सिंह,आरक्षी ब्रजेश यादव को साथ लेकर रात्रि गस्त में बिहार सीमा से निगरानी कर वापस आ रहे थे की थाना क्षेत्र के हफुआ बलराम  के पास सरकारी गाड़ी के रोशनी में  से एक अदद टाटा मैजिक आते दिखाई दिया,जिसे पुलिस टीम  रोकने का संकेत दिया की चालक सहित तस्कर  वाहन संख्या UP57AT7326 को छोड़  कर अंधेरे का लाभ लेते हुए फरार हो गए।  पकड़े गए वाहन पर तस्करी कर ले जायी जा रही दस पेटी देशी शराब बन्टी बबली व नव पेटी अंग्रेजी ऐट पीएम शराब की बरामदगी की गयी। 

 

प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह बोले:  यह संवाददाता ने बरामद शराब और  मैजिक वाहन के विषय में जब प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आर के सिंह से कुछ आंशिक प्रश्न किया तो उन्होंने बताया की पुलिस की गाड़ी को देख  कर अभियुक्तगण मौके से फरार हो गये,लेकिन वाहन के नम्बर के आधार पर अभियुक्तों की पहचान की जा चुकी है शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी। साथ ही बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम को अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। किसी कीमत पर गलत कार्य से जुड़े लोगो को बेनकाब की जाएगी।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking