News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: लोगो के दुःख में हमेशा खड़े दिखते थे डा स्व ब्रजेश- पंडित नंद किशोर मिश्र

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 5, 2024  |  7:03 PM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: लोगो के दुःख में हमेशा खड़े दिखते थे डा स्व ब्रजेश- पंडित नंद किशोर मिश्र
  • सादे समारोह में मनाई गई डा स्व ब्रजेश श्रीवास्तव की पुण्य तिथि

तरयासुजान/कुशीनगर। स्व डा ब्रजेश ने अपने जीवन काल में लोगों के प्रति सहयोग के भावना रखकर काम किया जो अनुकरणीय है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

उक्त बातें पूर्व भाजपा विधायक पं नंद किशोर मिश्र ने आज क्षेत्र के ग्राम तरयालच्छीराम में समाजसेवी चिकित्सक डा स्व ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव के पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र एड/पत्रकार संयोग श्रीवास्तव द्वारा आयोजित श्रधांजलि कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि डा ब्रजेश हमेशा लोगों के तकलीफो में सहयोग करने के नियत से अग्रसर रहे जिसका परिणाम है कि उन्हें हम आज भी याद कर रहे हैं। पूर्व चेयरमैन और डा श्रीवास्तव के मित्र रहे अनिरुद्ध तिवारी ने कहा कि डा ब्रजेश ऐसे चिकित्सक थे कि मरीज के पास पैसा है या नहीं ये सोचें बिना ही इलाज शुरू कर देते थे वो बहुत ही अच्छे ब्यक्ति थे। पूर्व प्रधान डा सुबोध श्रीवास्तव एव क्षेत्र के ज्योतिषाचार्य पं अशोक मणि त्रिपाठी ने भी डा ब्रजेश के कार्यो की सराहना किया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक पं नंद किशोर मिश्र द्वारा स्व डा ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव के चित्र पर पुष्पार्चन से हुआ।

इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अशोक तिवारी, राजेश यादव, अशोक दूबे, विकास पांडेय, अनिल यादव, सुरेन्द्र नाथ दिवेदी ,डा श्रीवास्तव के पुत्र राकेश श्रीवास्तव, ऋषि श्रीवास्तव, यशराज, ओम श्रीवास्तव, अवध बिहारी, अजय, क्षेत्र के गायक प्रवीन तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों का पत्रकार संयोग श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking