News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: मैजिक से पाँच गोवंशी पशु बरामद,तस्कर फरार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 27, 2022  |  4:38 PM

688 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: मैजिक से पाँच गोवंशी पशु बरामद,तस्कर फरार

कुशीनगर । जिले के तरयासुजान पुलिस ने पशु तस्करों के हाथ से पाच राशि गो वंश को उस समय तस्करो के हाथ से मुक्त कराने में कामयाब हुई है,जब पशु तस्कर गो वंश से भरी मैजिक पिकप की खेप बिहार को ले जाने के फिराक में जुटे हुए थे।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को चौकी प्रभारी तिनफेड़िया निरंजन राय ,उप निरीक्षक उपेन्द्र यादव,आरक्षी पंकज चौधरी,आरक्षी रणजीत कुमार को साथ लेकर रामपुर बंगरा फ्लाइ फैक्ट्री के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे की तबतक एक सफेद रंग की मैजिक नं0 UP 57 T 7478 आई जिसके चालक ने पुलिस टीम को देख कर गाड़ी घुमा कर भागने लगा,वही कुछ दूर जाने के बाद उसमे सवार तस्कर,चालक गाड़ी छोड़ कर भाग खड़े हुए। पुलिस टीम कुछ दूर पीछा की लेकिन गन्ने की खेत की आड़ लेकर तस्कर पुलिस के आंख से अझोल हो गए। जब मैजिक वाहन को चेक किया गया तो उसमे तस्करी कर ले जायी जा रही पांच राशि गोवंशीय पशुओ की बरामदगी की गयी।

चौकी प्रभारी निरंजन राय कहते है:

गो वंश से भरी मैजिक वाहन के विषय में चौकी प्रभारी तिनफेड़िया निरंजन राय ने न्यूज अड्डा के प्रश्नों के उतर में बताया की पकड़े गए वाहन के नम्बर के आधार पर अभियुक्तों की पहचान हो चुकी है। शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी, गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। किसी कीमत पर चौकी क्षेत्र से पशु तस्करी नहीं होने दी जाएगी।

संबंधित खबरें
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन

विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित  खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…

साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking