News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: चोरी की पांच मोटर साइकिल के साथ चार शातिर चोर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 20, 2024  |  7:49 PM

148 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: चोरी की पांच मोटर साइकिल के साथ चार शातिर चोर गिरफ्तार
  • अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलाशा

कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस अंतर जनपदीय वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए चार शातिर वाहन चोरों को दबोचा है,जिनके कब्जे से चोरी की पांच मोटर साइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त किया है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

मिली जानकारी के मुताबिक जरिए मुखबिर के सूचना पर गुरुवार को तरयासुजान पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम बांकखास पुल के पास से चोरी गये पांच मोटर साइकिल की बरामदगी करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को उस समय दबोचा है जब पकड़े गए अभियुक्त बरामद वाहनों को विहार प्रदेश में ले जाने के फिराक में जुटे थे।

जानकारी रहे की पकड़े गए चोरों की पहचान नागेन्द्र सिंह पुत्र जमुना सिंह निवासी ग्राम बभनौली बाबू टोला थाना सेवरही जनपद कुशीनगर , रोहित चौहान उर्फ गोलू पुत्र सत्यानन्द चौहान निवासी दोमाठ थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर ,भोला यादव पुत्र अमर यादव निवासी विरवट कोन्हवलिया थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर , साहब यादव पुत्र कवरू यादव निवासी भगवानपुर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर के रूप में हुआ है। जिनके कब्जे से एच0एफ0 डिलक्स मोटरसाईकिल वाहन सं0 UP57AN8166 , स्पेण्डर प्लस मोटरसाईकिल बिना नंबर प्लेट , पैशन प्रो0 मोटरसाईकिल वाहन0 सं0 BR28D 9438 , स्पेण्डर प्लस मोटरसाईकिल वाहन सं0 BR 29 D 7268 ,प्लेटिना मोटरसाईकिल वाहन सं0 UP 57 AR 5679 की बरामदगी हुई है।

बताते चले की जरिए मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष सिंह , उप निरीक्षक मृत्युजय सिंह ,उप निरीक्षक उत्तम सिंह ,उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह आरक्षी आदित्य सिंह ,आरक्षी सत्येन्द्र कुशवाहा,आरक्षी राहुल यादव की टीम ने उपरोक्त कामयाबी पाने में सफल हुई है।

इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह बोले :

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर देते हुए प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह ने बताया की पकड़े गए वाहन चोर एक शातिर वाहन चोर है, जो एक अंतर जनपदीय वाहन चोर गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। उपरोक्त बरामद मोटर साइकिल के विषय में छानबीन किया जा रहा है। पकड़े गए लोगो की अपराधिक कुंडली भी पुलिस खंगाल रही है। इनसे पुलिस को कुछ क्लू हाथ लगे है,जिस पर टीम काम कर रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking