News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: चार पशु तस्करों पर हुई गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 7, 2024  |  2:24 PM

21 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: चार पशु तस्करों पर हुई गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही

कुशीनगर । गौ तस्करो पर कुशीनगर एसपी धवल जायसवाल के अगुवाई में कमरतोड़ कार्यवाही लगातार जारी है ,चाहे बीते सालो से चली आ रही ऑपरेशन लंगड़ा हो या बीते कुछ महीनों से चल रहा तस्करो और अन्य अपराधियों पर ‘धाकड़’ गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही। आपको बता दे, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद की कानून एवं शांति व्यवस्था सहित आम जनमानस को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले अपराधियों और तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में तरयासुजान पुलिस ने पशु तस्कर गैंग के चार सदस्यों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह ने रविवार को बताया की पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बिहार व अन्य जगहो पर गोवंशी पशुओं की तस्करी करने वाले गैंग के चार अभियुक्तों आमिर पुत्र राशिद सा0 ढकिया चमन थाना डेडौली जनपद अमरोहा, .रिजवान पुत्र इस्लाम निवासी टांडा थाना टांडा जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश, शाजिद अली पुत्र जुल्फिकार निवासी गोधी थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद, सानेआलम पुत्र अमीन साकिन हिलाली सराय थाना नखासा जनपद संभल के विरुद्ध तरयासुजान पुलिस द्वारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी।

पढ़े ! क्या है कार्यवाही का कारण

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपने व अपने परिवार एवं सगे संबंधियों, गैंग सदस्यो के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पश्चिमी उत्तर प्रदेश व अन्य जगहो से पशुओं (गाय, बैल, साड़ व बछड़ो) की गौ–तस्करी करने जैसे जघन्य अपराध किया जाता है। पिछले साल के दिसंबर माह के तेइस तारीख को मुखविर की सूचना पर तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा इस गिरोह को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 35 राशी गोवंशीय पशु व एक अदद कंटेनर बरामद किया गया था। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 479/2023 धारा 307 भादवि व धारा 3/5ए/5बी/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत है। गैंग के सदस्य आमिर उपरोक्त नें अपने अन्य सदस्यों के साथ मिल कर गौ–तस्करी करने जैसे जघन्य अपराध किया करते है। यह गिरोह संगठित होकर अपने व अपने अन्य साथियो के लिए आर्थिक ,भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश से गौ-तस्करी का कार्य करता है एवं अवैध सम्पत्ति अर्जित कर लिये जिनके विरूद्ध आज थाना स्थानीय पर 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking