News Addaa WhatsApp Group

Taryasujan News/तरयासुजान: हेड कांस्टेबल की मौत, पढ़े पूरी खबर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 1, 2023  |  12:27 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Taryasujan News/तरयासुजान: हेड कांस्टेबल की मौत, पढ़े पूरी खबर

कुशीनगर । जिले के तरयासुजान थाना पर तैनात एक हेड कांस्टेबल की आकस्मिक मौत गुरुवार को हो गई, बताया जा रहा है, की वह कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। बताते चले की तरयासुजान थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल नन्दकुमार सिंह का गुरुवार को सुबह हृदयाघात से मौत हो गयी । जानकारी के अनुसार नन्दकुमार सिंह का एक दिन पूर्व तबियत खराब हुआ था जिनको डाक्टर से दिखाया गया। हेड कांस्टेबल नंद कुमार प्राइवेट आवास लेकर रहते थे। आज सुबह नित्य दिनों के तरह अपने दिनचर्या में जुटे थे,की उन्हे अटैक हुआ और वह दम तोड दिए। सहयोगी पुलिस कर्मियो द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।पुलिसकर्मियों और आमजन की बातो पर अगर कान करे , तो नन्दकुमार बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। जिनके निधन से थाना परिसर में शोक की लहर ब्याप्त है।

आज की हॉट खबर- अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16...

प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया की दिवान बेहद अनुशासित व्यक्ती थे उनके निधन से थाने सहित उनको जानने वालों मे शोक कि लहर है। हम सब उस दिवंगत आत्मा के शांती के लिए प्रार्थना करते है। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

सनद हो की नंद कुमार मूल रूप से सूबे के बलिया जनपद के निवासी थे।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking