कुशीनगर । तरयासुजान थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे पंद्रह हजार का इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 5 साल से फरार चल रहा था। पांच साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
जिले की तरयासुजान पुलिस ने पांच साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा वांछित अभियुक्त को दबोचने में कामयाब हुई है, पकड़े गए अभियुक्त पर पंद्रह हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।
बताते चले की विगत वर्ष में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 176/2017 धारा 272 भादवि व 60/62 आबकारी अधिनियम से संबंधित पांच वर्षो से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे पंद्रह हजार रूपये का इनामिया वांछित अभियुक्त हक्किम अली पुत्र हक्कीमद्दीन निवासी किरतू थाना झिझिना जनपद शामली, उत्तर प्रदेश को बहुत ही नाटकीय तरीके से प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान अमित कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र, आरक्षी आनंद कुमार राय,आरक्षी रवि राजभर,आरक्षी विरेन्द्र कुमार सिंह,आरक्षी धीरेंद्र यादव, आरक्षी ब्रजेश यादव की टीम ने गिरफ्तार करने में कामयाब पाई है।
यहां बताना लाजमी होगा की उपरोक्त मुकदमे में तीन अभियुक्त वांछित थे, जो पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे,लेकिन धाकड़ धवल की पुलिस की बुने गए जाल में अपने को फसने से एक अभियुक्त रोक नही सका। अभी भी शेष दो अभियुक्त फरार ही चल रहे है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा ने बताया की अभी भी फरार चल रहे दो अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए कार्य योजना चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र के नेतृत्व में बनाई गई है, शीघ्र ही उन लोगो की भी गिरफ्तारी कर ली जायेगी।
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…