कुशीनगर । जनपद के थाना तरयासुजान परिसर में स्थित शिवालय में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महादेव का अभिषेक पुलिस कर्मियो द्वारा किया गया, सम्पूर्ण थाना परिसर भक्ति मय हो गया।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।
ॐ नमः_शिवायः
हर हर महादेव जय शिव शम्भू का उदघोष की बीच क्षेत्र में शांति,सदाचार के लिए मुख्य यजमान प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह द्वारा महादेव की श्रृंगार के साथ पूजा अर्चना करते हुए बाबा भोलेनाथ की आरती उतारी गई।
बताते चले की महाशिवरात्रि के पर्व पर तरयासुजान थाना परिसर में स्थित शिवालय में भी आम लोगो द्वारा अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए भगवान भोलेनाथ के पूजा अर्चना मे पूरे दिन लगे रहे। पुराणों के अनुसार भोलेनाथ देवो के देव महादेव सभी भक्तो की मनोकामना पूर्ण करते हैँ इस क्रम में पुलिस कर्मियो द्वारा भी आचार्यों के द्वारा अभिषेक कराई गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ उप निरीक्षक श्याम लाल निषाद, आरक्षी अवनीश सिंह,
आरक्षी श्रीकृष्ण मौर्य, कार्यालय मुंशी सुधीर गौड़, कार्यालय मुंशी ,सुनील यादव,महिला आरक्षी श्रद्धा सिंह,महिला आरक्षी अंतिमा सिंह द्वारा भी बाबा महादेव की आरती उतारी गई। वही वहा उपस्थित आमजनो के साथ पुलिसकर्मियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…