कुशीनगर । न्याय के लिए किसी को भटकना नहीं पड़े, त्वरित उसका निस्तारण हो यह मेरी कार्य प्रणाली की पहली प्राथमिकता होगी,महिलाओं की सुरक्षा, अवैध कार्यों पर प्रभावी अंकुश कायम करना यह कार्यवाही की जद होगा। उक्त बाते जनपद के तरयासुजान थाना के नवागत प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा ने इस संवाददाता से बातचीत के क्रम में बुधवार को कही।
उन्होंने ने बताया कि जितना भी लंबित मामला है, उनका जल्द से जल्द निपटारा होगा। अपराध मुक्त भय मुक्त वातावरण थाना क्षेत्र को बनाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी की कोई भी समस्या हो नि:संदेह हमसे संपर्क करें ,किसी भी समस्या को दूर करने के लिये यथाशीघ्र उचित पहल कर कानूनी कार्यवाई की जाएगी।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने अमित कुमार पर भरोसा जताते हुए तरयासुजान थाना का प्रभार सौपा है। इसके पूर्व अमित कुमार शर्मा द्वारा स्वाट टीम कुशीनगर में योगदान करते हुए एक से एक घटनाओं का सफल खुलासे करते हुए,पशु तस्करों पर नकेल कसने के साथ ही अवैध शराब तस्करों की कमर तोड़ने में कोई गुंजाइश नहीं किया,है। लगभग तीन दर्जन से अधिक एनकाउंटर कर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहलाने वाले अमित कोई परिचय के मोहताज नहीं है,इनके द्वारा किए गए कार्य ही इनका पहचान है।अभी कुछ दिनों पूर्व खड्डा थाना में प्रभारी निरीक्षक के रूप में सेवा दे रहे थे। एसपी कुशीनगर ने इन पर भरोसा करते हुए सीमावर्ती थाना तरयासुजान की जिम्मेदारी इन पर सौपी है।
इस संवाददाता के एक प्रश्न के उतर में इंस्पेक्टर अमित कुमार शर्मा ने बताया की पुलिस अधीक्षक द्वारा मिली जिम्मेदारी को शत प्रतिशत निर्वाह करने की पूरी कोशिश रहेगी,टीम भावना से कार्य करते हुए अपराध और अपराधियों पर नकेल कसा जायेगा। कोई भी फरियादी वेहिचक हमसे अपनी समस्या साझा कर सकता है,इसमें किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होगी।
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…