कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध गांजा के साथ दबोचते हुए उसे जेल भेज दिया । पुलिस की यह कामयाबी उस समय हाथ आई,जब वह व्यक्ति गांजा को बिक्री करने के लिए ग्राहक के तलाश में लगा हुआ था।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक,द्रव्य पदार्थों के बिक्री,परिवहन,निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दनियाड़ी बाजार के पास से कुल 2.4 किग्रा गांजा (कीमत लगभग 20,000/- रु0) की बरामदगी की गयी तथा मौके से एक अभियुक्त मनोज वर्मा पुत्र श्री वृन्दा वर्मा सा0 तरयासुजान थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यह टीम दिलाई कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह थाना तरया सुजान,उपनिरीक्षक निरंजन राय ,का0 महेश यादव,का0राघवेन्द्र सिहं थाना तरया सुजान कुशीनगर।
कुशीनगर। जिले में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता के…
हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…