कुशीनगर। जिले के तरयासुजान पुलिस ने एडीजी गोरखपुर जोन द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन तमंचा अभियान के क्रम में एक व्यक्ति को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार करने में कामयाब हुई हैं।
जानकारी हो की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे “आपरेशन तमंचा” अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा गोपालपुर के पास से एक अभियुक्त अनुज राय पुत्र अरविन्द राय निवासी दनियाड़ी थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमन्चा .315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस की बरामदगी की गयी। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर आर्म्स एक्ट में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बताते चले की वरिष्ठ उप निरीक्षक श्यामलाल निषाद मय हमराह का0 अमित यादव ,का0 अश्वनी का0 कृष्ण मौर्या के साथ रूटीन गस्त पर थे की एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिसवा बाजार के तरफ आ रहा था की उसे पुलिस टीम ने रोकने की प्रयास किया।जब उसकी जमा तलाशी ली गई तो उसके पास से अवैध तमंचा मिला। जिसको गिरफ्तार करते हुए उसकी मोटरसाइकिल को सीज कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह बोले: एडीजी गोरखपुर जोन द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन तमंचा अभियान को और सक्रिय करने के आतुर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेन्द्र कुमार सिंह ने दो टूक शब्दों में प्रश्न के उत्तर देते हुए बोले की हर कीमत पर इस अभियान को शिखर पर पहुंचना हमरा लक्ष्य है। जिसके लिए टीम भावना से कार्य किया जा रहा है। किसी कीमत पर थाना क्षेत्र में इस प्रकार के लोगो की कोई जगह नहीं है।
हाटा कुशीनगर: कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया लाला टोला में रविवार के अपरान्ह एक…
चाकू के हमले से अजीत यादव की हुई थी मौत खड्डा, कुशीनगर। चाकू बाज़ी…
खड्डा, कुशीनगर। चाकू से गोदकर हुई हत्या के विरोध में सड़क पर शव रखकर…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की…