News Addaa WhatsApp Group Join करें

Taryasujan News/तरयासुजान: कच्ची के ठिकानों पर चला पुलिस और आबकारी विभाग का चाबुक, भारी मात्रा में लहन हुआ नष्ट

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 29, 2022  |  10:17 AM

863 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Taryasujan News/तरयासुजान: कच्ची के ठिकानों पर चला पुलिस और आबकारी विभाग का चाबुक, भारी मात्रा में लहन हुआ नष्ट

कुशीनगर। सोमवार को सुबह ही सुबह जनपद के सीमावर्ती थाना क्षेत्र तरयासुजान के संभावित कच्ची के ठिकानों पर तरया सुजान पुलिस और आबकारी विभाग का संयुक्त चाबुक चला,जिसमे भारी मात्रा में लहन को नष्ट किया गया, वही मौके पर कोई इस धंधे से जुड़े कारोबारी पुलिस टीम को हाथ नही आई।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के मुहिम को अमली जामा पहनाने के आतुर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह के दिशा नेतृत्व में चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार सिंह,आबकारी निरीक्षक तमकुही (चार) हेड कांस्टेबल आबकारी कृपा शंकर दुबे, आरक्षी विरेन्द्र कुमार सिंह,आरक्षी विलास यादव,आरक्षी बाबूराम,आरक्षी पंकज यादव,आरक्षी सदानंद पटेल,आरक्षी अनिल यादव,आरक्षी थाने क्षेत्र के सलेमगढ़ पैठानी टोला, हफुआ बलीराम, हफुआ जीवन में कच्ची के ठिकानों पर छापामारी कर भारी मात्रा में लहन को नष्ट किया। लेकिन अंधेरे की लाभ पाकर कोई भी कारोबारी पुलिस के हाथ नही आया। जिससे अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

 जिला पुलिस प्रमुख के निर्देशों को शत प्रतिशत अनुपालन कराने के लिए हम अपने टीम के साथ जुटे हुए है। गलत कारोबार को थाना क्षेत्र में पनपने किसी कीमत पर नहीं दिया जायेगा। इसके लिए गोपनीय तरीके से पुलिस ऐसे जगह और उसमे लिप्त लोगो की सूची तैयार कर रही जो इस धंधे में लगे हुए हैं। शीघ्र ही विधिक करवाई ऐसे तत्वों पर सुनिश्चित की जायेगी।

प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह कहते है: जिला पुलिस प्रमुख के निर्देशों को शत प्रतिशत अनुपालन कराने के लिए हम अपने टीम के साथ जुटे हुए है। गलत कारोबार को थाना क्षेत्र में पनपने किसी कीमत पर नहीं दिया जायेगा। इसके लिए गोपनीय तरीके से पुलिस ऐसे जगह और उसमे लिप्त लोगो की सूची तैयार कर रही जो इस धंधे में लगे हुए हैं। शीघ्र ही विधिक करवाई ऐसे तत्वों पर सुनिश्चित की जायेगी।

आबकारी निरीक्षक अमरनाथ कश्यप बोले: कच्ची के विषय में आबकारी निरीक्षक तमकुही संख्या (चार) अमरनाथ कश्यप ने दो टूक शब्दों में बोले की इस कारोबार पर नियंत्रण करना हमरा लक्ष्य हैं। जिसके लिए स्थानीय पुलिस के सहयोग लेकर लागतार दबिश दी जा रही है,की किसी कीमत पर यह कारोबार बंद हो। उन्होंने साथ ही जागरूक लोगो से यह अपील भी किया है की इस मुहिम को सफल बनाने के लिए आप हमे सहयोग करे, हम आपकी सुरक्षा के लिए सदेव आपके साथ हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking