News Addaa WhatsApp Group Join करें

Taryasujan News/तरयासुजान: बच्चे को पुलिस ने चंद घंटों में खोजा, पिता ने दिया धन्यवाद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 20, 2022  |  10:30 PM

1,031 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Taryasujan News/तरयासुजान: बच्चे को पुलिस ने चंद घंटों में खोजा, पिता ने दिया धन्यवाद
  • तरयासुजान थाना के बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का मामला

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना के पुलिस चौकी बहादुरपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खोए हुए दो भाई बहन को मात्र तीन घंटे के अंदर ही खोज निकाला इस कार्य से क्षेत्र में पुलिस की बड़ी प्रशंसा हो रही है ।पूरी जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर के बाद दो बच्चे सेलमगढ़ शिव मंदिर के आस पास भटकते मिले, चुकी शिव मंदिर सलेमगढ़ परिसर में भंडारा का कार्यक्रम चल रहा था,उसी समय दो छोटे बच्चे दिखाई दिए जो अपना तो नाम बता पा रहे थे,लेकिन अपने घर और पिता का नाम नही बता रहे थे। दोनो अपना नाम क्रमशः अंकित और माही बता रहे थे, जिसको लेकर मुकामी पुलिस काफी परेशान हो चली थी,अगल बगल के गावो में पहचान कराने की काफी पुलिस द्वारा प्रयास किया गया,लेकिन सफलता नही मिली, फिर चौकी प्रभारी ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दिया।देर सांय काल मुकामी सलेमगढ़ बाजार निवासी बृजकिशोर जयसवाल पिता महादेव जयसवाल पुलिस चौकी।पहुंच कर मौखिक सूचना दिया कि मेरा पुत्र अंकिता और पुत्री माही जयसवाल घर पर दोपहर से नही है। हम लोगो ने बहुत तलाश किये लेकिन बच्चा कहीं नही मिल रहे हैं।लेकिन इधर दोनो बच्चे पुलिस के कब्जे में तीन घंटे पहले ही आ चुके थे।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

बच्चे के परिजनो द्वारा इस उत्कृष्ट कार्य हेतु बहादुरपुर पुलिस चौकी पुलिस एवं उ0प्र0 पुलिस का ह्रदय से आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

बच्चे को बरामद करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी अविनाश कुमार सिंह, उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव,आरक्षी विरेन्द्र कुमार सिंह,आरक्षी अनिल।यादव, आरक्षी बाबूराम,आरक्षी सदानंद पटेल,आरक्षी पंकज यादव रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking