कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवही दयाल घाट पर सोमवार को नहाते समय दो युवक डूब गए। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।
जानकरी के अनुसार, घघवा जगदीश निवासी विपिन शाह (उम्र 22 साल) पुत्र पन्नालाल शाह और पिरोजहा निवासी शुभम मिश्रा (उम्र 25) पुत्र शर्मा मिश्रा सोमवार सुबह दयाल घाट पर नहा रहे थे, युवको ने डुबकी लगाई तो काफी देर तक बाहर नहीं आए। युवको के काफी देर तक बाहर न आने पर अन्य लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश आरंभ करा दी है। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर की टीम द्वारा युवक को तलाशने का प्रयास जारी था, लेकिन सफलता नहीं मिली है।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…