News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: पैर फिसलने से नदी में गिरा उन्नीस वर्षीय युवक,खोजबीन शुरू

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 7, 2023  |  12:12 PM

14 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: पैर फिसलने से नदी में गिरा उन्नीस वर्षीय युवक,खोजबीन शुरू

कुशीनगर । तरयासुजान थाना क्षेत्र में एक उन्नीस वर्षीय युवक पैर फिसलने से उस समय नदी में गिर गया जब वह नदी के किनारे गया हुआ था, मामला बीती रात्रि की बताई जा रही है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

बताते चले की तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अहिरौली दान गंडक नदी के किनारे गए उन्नीस वर्षीय युवक मनीष पुत्र त्रिलोकी की पैर फिसल गई,जिससे वह नदी में गिर गया। काफी समय बीत जाने के बाद परिजनों को कुछ लोगो ने बताया की मनीष शौच करने नदी के तरफ गया था,जब लोग उधर गए तो नदी के किनारे मनीष का एक पैर का चपल दिखाई दिया,जिससे लोगो का अनुमान लगा की वह नदी में गिरा है,नदी में गिरते हुए किसी ने देखा नही है। परिजनों और ग्रामीणों ने खोजने की बहुत प्रयास किया लेकिन कही भी उसे देखा नही गया।

सोमवार को मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह ने ग्रामीणों की सहयोग से खोजबीन शुरू किया है। वही राज्य आपदा मोचन बल को सूचना दे दिया ।

मिली सूचना के मुताबिक राज्य आपदा मोचन बल के टीम प्रभारी भी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर स्थानीय पुलिस के सहयोग में राहत और बचाव कार्य में जुट गए है।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking