News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: चोरी की मोटरसाईकिल और अवैध तमंचा के साथ एक गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 22, 2024  |  6:28 PM

27 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: चोरी की मोटरसाईकिल और अवैध तमंचा के साथ एक गिरफ्तार

सलेमगढ़/कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचा और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दबोचने में सफल हुई है, पकड़ा गया चोर स्थानीय थाना क्षेत्र का निवासी बताया जाता है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

जानकारी रहे की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह के अगुवाई में चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र, आरक्षी ब्रजेश यादव,आरक्षी रवि राजभर की टीम ने स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमगढ मौजा टोला से एक चोरी की मोटर साइकिल व एक अवैध तमंचा .315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ अभियुक्त रितेश गिरी पुत्र उमेश गिरी निवासी सलेमगढ़ माली टोला,थाना तरयासुजान जिला कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र ने बताया है की पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध धारा 41, 411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग दर्ज किया गया है। साथ ही उसके पास से एक मोटरसाईकिल एचएफ डिलक्स जिसका रजि0 नं0 BR 22 S 6535 के साथ अवैध तमन्चा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ है। दबोचे गए अभियुक्त ने पुलिस के पूछ ताछ में कुछ राज उगला है,जिस पर भी पुलिस अपनी निगाहें टिकाई है, जिससे पुलिस को इस कार्यो में लिप्त कुछ और लोग चिन्हित किए जा रहे है, जल्द ही उसका भी खुलासा किया जाएगा।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking