कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस ने एक व्यक्ति को ट्रेटा पैक देशी शराब के साथ उस समय दबोचा है,जब वह तरयासुजान रेलवे स्टेशन के बगल में स्थित पवार हाऊस के पास खड़े होकर ट्रेन आने की प्रतीक्षा कर रहा था।
प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह को जरिए मुखबिर दूरभाष यह सूचना हाथ लगी की तरयासुजान प्लेट फार्म के नजदीक पवार हाऊस के आड़ में एक संदिग्ध व्यक्ति झोले में कुछ सामान लेकर खड़ा है,अगर जल्दी हो तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूचना पर विश्वास कर उन्होंने प्रभारी अपराध निरीक्षक तरयासुजान महेंद्र प्रताप सिंह,आरक्षी श्री कृष्ण मौर्य,आरक्षी अवनीश कुमार सिंह को बताए गए स्थान पर भेजा जहा पर एक व्यक्ति दिखाई दिया,जिसकी तलाशी हुई तो उसके पास से साठ पाउच देशी शराब बरामद हुआ,वही उसकी पहचान नंद किशोर गोड पुत्र बाबूलाल गोड निवासी तरयासुजान टोला नीलामी थाना स्थानीय जिला कुशीनगर के रूप में हुआ है।
स्थानीय पुलिस उपरोक्त प्रकरण में सु संगत अभियोग दर्ज करते हुए आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी है।
हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…
कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…