कुशीनगर । तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम बाकखास बंधे पर आकाशीय बिजली गिरने से एक पंद्रह वर्षीय लड़के की मौत हो गई है,वही एक पंद्रह वर्षीय लड़का घायल हुआ है। जिसके इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है,जो खतरे से बाहर है।
मिली जानकारी के मुताबिक तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम बांकखास बंधे पर रील बनाने गए तीन लड़को मे से एक की ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से । उसकी मृत्यु हो गयी जबकि दूसरा लड़का स्वस्थ है,वही तीसरा लड़का आंशिक रूप से घायल बताया जा रहा है। मृतक लडके का पहचान मिथलेश कुमार पुत्र अवधेश कुमार निवासी ग्राम छपरादल राय थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर उम्र करीब 15वर्ष है,वही घायल लडके का नाम वीरु जायसवाल पुत्र विनय जायसवाल निवासी छपरा दल राय थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर उम्र 17 वर्ष है। जो लड़का स्वस्थ उसका नाम राहुल पासवान पुत्र घनश्याम पासवान निवासी सिसवा दीगर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर उम्र 17 वर्ष है ।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान अमित कुमार शर्मा मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गए वही शव को पुलिस कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा दिया है ,साथ ही घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जो खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…