News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: अवैध रूप से वाहन में लाया जा रहा पेट्रोल-डीजल जब्त, एक गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 23, 2024  |  10:29 PM

107 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: अवैध रूप से वाहन में लाया जा रहा पेट्रोल-डीजल जब्त, एक गिरफ्तार

कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस ने पेट्रोल और डीजल की तस्करी कर बिहार में ऊंचे कीमत पर बेचने के लिए ले जाए जा रहे एक मिनी टैंक से बारह सौ लीटर डीजल और नब्बे लीटर पेट्रोल के साथ एक व्यक्ति को उस समय पकड़ा है, जब वह हाईवे के रास्ते उच्चे दाम पर बिक्री के लिए बिहार प्रदेश ले जा रहा था।

आपके लिए और..- 9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध...

जानकारी हो की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में पेट्रोल,डीजल की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर दिनांक 19.04.2024 को बैरियर पुलिस चौकी बहादुरपुर के पास से अभियुक्त अनिल कुमार राय पुत्र प्रभुनाथ राय साकिन शेर थाना सिद्धवलिया जिला गोपालगंज, बिहार को गिरफ्तार कर मौके से एक पिकप वाहन नं0 बीआर28 जीए 3523 पर लगभग 3000 ली क्षमता का टैंक स्थापित कर अवैध तरीके से ले जायी जा रही 1200 ली0 डीजल व जरकीन मे 90 ली0 पेट्रोल बरामद किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-132/2024 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अवैध तरीके से डीजल और पेट्रोल की हो रही तस्करी के मद्देनजर आपूर्ति विभाग और पुलिस को मिल रही लगातार शिकायतों को संज्ञान लेकर सक्रियता बरती जा रही थी,इस क्रम में जरिए मुखबिर सूचना दी गई की हाईवे के रास्ते डीजल और पेट्रोल की एक खेप तस्करी के लिए बिहार जा रही हैं जिस पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह थाना तरया सुजान के अगुवाई में चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्रा,उप निरीक्षक रणविजय सिंह , का0 बृजेश यादव ,का0 विलास यादव,का0 श्रीकृष्ण मौर्य थाना तरया सुजान की टीम ने उतर प्रदेश बिहार सीमा पर उपरोक्त बरामदगी किया।

प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह का कहना है

इस प्रकरण के विषय में तरयासुजान के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने इस संवाददाता को बताया की आपूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में उक्त बरामदगी हुई है, डीजल और पेट्रोल की तस्करी की शिकायत आ रही थी,जिसके मद्दे नजर उक्त कार्यवाही हुई है। तस्कर ज्यादे कीमत के लालच में यूपी से डीजल और पेट्रोल बिहार ले जारहे है,चूंकि यूपी से बिहार में इन पदार्थों की कीमत में काफी अंतर है,इस लिए ज्यादा मुनाफे के लिए तस्करी की जा रही है। इस पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत
सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत

सुकरौली (कुशीनगर)। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के शुक्रवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking