कुशीनगर । जिले की तरयासुजान पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को बहुत ही नाटकीय ढंग से दबोचने में सफल हुई है।
बताते चले की तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की अपहरण होने की प्रथम से सूचना रिपोर्ट स्थानीय थाना पर दर्ज कराई थी, अभियोग पंजीकृत होने की बाद स्थानीय पुलिस चौकना हुई। और बरामदगी के लिए रात दिन एक कर दिया। प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान अमित कुमार शर्मा ने बरामदगी और गिरफ्तारी के लिए चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक टीम उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव,आरक्षी आनंद कुमार राय की बनाई, फिर चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र ने अपनी एक शतरंज की जाल फैलाई,उस जाल में पुलिस टीम द्वारा तरया सुजान रेलवे स्टेशन के पास से मु0अ0सं0 282/2023 धारा 363, 366, 376 भादवि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सहीद अंसारी पुत्र शकीम अंसारी निवासी भूलिया अगरवा थाना तरयासुजान को दबोच लिया गया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा बोले: इस विषय में थाना तरयासुजान के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक संसाधनों के रास्ते अभियुक्त तक पहुंचने में कामयाबी हासिल हुआ है। पुलिस अपहृता के बयान की आधार पर आगे की कार्यवाही में जुटी है।
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…