कुशीनगर। जिले के तरयासुजान पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो अभियुक्तो को उस समय पकड़ा है,जब वह तीनफेडिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए बैठे हुए थे।
कानून व्यवस्था को और सुदृढ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु एसपी कुशीनगर धवल जयसवाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी तीनफेड़िया अमित कुमार सिंह,आरक्षी निशांत कुमार,आरक्षी रवि कांत यादव,आरक्षी श्रीकृष्ण मौर्य,आरक्षी अवनीश कुमार सिंह की टीम ने गैगेस्टर के मामले में चल रहे दो वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में उस समय सफलता प्राप्त किया है। जब वह स्थानीय पुलिस की पकड़ से दूर रहने के लिए कही भागने के चक्कर में तीनफेडिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतिक्षा में बैठे हुए थे। गिरफ्तार हुए अभियुक्त की पहचान मंजूर अंसारी पुत्र हदीश अंसारी सा0 जमसड़िया थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, शिव चौहान पुत्र सूर्यबली चौहान सा0 जमसड़िया थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर के रूप में हुआ है।
जानकारी रहे की पकड़े गए दोनो अभियुक्त पर थाना तरयासुजान पर पहले से ही गो वंश की तस्करी का अभियोग पंजीकृत है। साथ ही दोनो अभियुक्त
मु0अ0सं0 154/2024 धारा3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर से वांछित चल रहे थे,जिन्हे स्थानीय तलाश कर रही थी।
कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…
हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…