News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: पुलिस से गो-तस्करो से मुठभेड़ दो को लगी गोली घायल अवस्था में हुए गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 26, 2024  |  8:34 AM

204 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: पुलिस से गो-तस्करो से मुठभेड़ दो को लगी गोली घायल अवस्था में हुए गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
  • ट्रक से तस्करी कर ले जायी जा रही बीस राशि गोवंश के साथ अवैध शस्त्र बरामद

कुशीनगर । बीती देर रात्रि में तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे से हफुआ बलिराम जाने वाली सड़क पर पोखरे के पास पशु तस्करो से पुलिस की मुठभेड़ हो गई ,जिसमे दो गो तस्करो की पैर में गोली लगी है,जिन्हे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है और उनका इलाज जिला अस्पताल पडरौना में हो रहा है । पुलिस टीम ने इनके पास से दो अवैध असलहा जहा बरामद किया है,वही बीस राशि प्रतिबंधित पशुओं को उनके कब्जे से मुक्त कराने में सफल हुई है।

आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल द्वारा पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए छेड़ी गई जंग में बीती देर रात्रि प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह,अपराध निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक श्याम लाल निषाद, चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र, उप निरीक्षक रणविजय सिंह,उप निरीक्षक विमलेश दिवेदी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शुभम वर्मा,हेड कांस्टेबल रमेश चंद्र यादव,आरक्षी अवनीश सिंह,आरक्षी मनोज कुमार,आरक्षी राहुल ,आरक्षी आतिश कुमार,आरक्षी विवेक सिंह,आरक्षी ब्रजेश यादव के साथ राष्ट्रीय राज मार्ग 28 पर वाहन को चेकिंग कर रहे थे कि एक ट्रक आते दिखाई दी,जिसने पुलिस टीम को देख कर नेशनल हाईवे से हफुआ बलिराम जाने वाली सड़क पर गाड़ी लेकर जाने लगा पुलिस टीम भी ट्रक के आगे पीछे लग गई । पुलिस टीम से अपने को घिरे देख कर उसमें सवार अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर ट्रक चढाकर कुचल कर मारने तथा जान से मारने की नीयत से गोली चलायी गयी। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा की गई फायरिंग में अभियुक्त रामछेल पुत्र नंदलाल निवासी कोपिया थाना बखिरा जनपद संतकबीर नगर और वही उसका साथी जकरूल अहमद उर्फ निनक पुत्र तेरई निवासी मोहद्दीपुर थाना खलीलाबाद जिला संतकबीर नगर घायल हो गये । जिनको गिरफ्तार कर लिया गया तथा घायल अभियुक्तों को तत्काल जिला अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया।

जानकारी हो की अभियुक्तों के कब्जे से मौके दो अवैध देशी तमंचा 315 बोर व दो फायर शुदा खोका कारतूस 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक ट्रक वाहन सं0 यूपी ५१ ए टी ७६२८ से बीस राशि गोवंशीय पशु की बरामदगी की गयी है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर पशु क्रुरता अधिनियम व आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यहां बताना लाजमी होगा की घायल अवस्था में दबोचे गए अभियुक्त रामछेल का काफी अपराधिक इतिहास है। यह प्रतिबंधित पशुओं को खलीलाबाद से ट्रक में लाद कर बिहार वाया बंगाल ले जाने के फिराक में जुटे थे, जो तरयासुजान पुलिस के शिंकजे में आ गए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…

लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking