News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: मात्र दो घंटे में पुलिस को मिली कामयाबी, दिव्यांग गुमशुदा बालक को किया बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 31, 2024  |  9:03 AM

157 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: मात्र दो घंटे में पुलिस को मिली कामयाबी, दिव्यांग गुमशुदा बालक को किया बरामद

कुशीनगर। जिले में शांति पूर्वक माहौल में मतदान कराने को लेकर जिला पुलिस काफी सतर्क और सक्रिय है,इस बीच बीते गुरुवार को देर सांय काल जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने एक्स (ट्विटर)हैंडल पर अपने बच्चे को लापता होने की सूचना का एक पोस्ट अपडेट किया। चुकी पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने बच्चे को मानसिक रूप से कमजोर और बोल नही पाने की बात लिख थी। जिसको लेकर कुशीनगर पुलिस काफी संवेदनशील हो गई और हरकत में गई,जिसका परिणाम यह निकला की मात्र केवल मात्र दो घंटे में तरयासुजान पुलिस उक्त बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौप दिया। परिजन कुशीनगर पुलिस के साथ साथ बच्चे को ढूढने वाली पुलिस टीम के अगुवा दरोगा अमित सिंह को साधुवाद देने से थके नही,इसके बाद कुशीनगर पुलिस की ट्विटर हैंडल के सक्रियता को आम लोगो द्वारा काफी सराहा जा रहा है ।

आपके लिए और..- टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में...

यह है पूरी घटना

बीते गुरुवार को देर सांय काल साहिल राजा पुत्र रामीउल्लाह निवासी मेहदिया थाना तरयासुजान जिला कुशीनगर को घर से लापता होने की सोशल साइट एक्स(X) (ट्विटर) के माध्यम से सूचित किया गया की दिव्यांग बालक जो बोल नही सकता तथा मानसिक रुप से कमजोर था के गुमशुदा होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुयी।

प्राप्त सूचना के आधार पर थाना तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने बिना देर किए थाना क्षेत्र में चार टीम बना कर सर्च अभियान शुरू करा दिया। जिसका परिणाम यह हुआ कि पुलिस टीम सक्रिय हो गई और तत्काल उक्त बालक की खोजबीन की जाने लगी काफी खोजबीन और अथक प्रयास के बाद पुलिस चौकी प्रभारी तिनफेडिया अमित कुमार सिंह के अगुवाई में आरक्षी निशांत राय,आनंद कुमार,रविकांत, जय प्रकाश की टीम ने उक्त बालक को थाना तरयासुजान क्षेत्रान्तर्गत हंसराज कोड़रा से सकुशल बरामद करने में सफल हो गए।

चौकी प्रभारी तिनफेडिया अमित कुमार सिंह ने गुमशुदा बालक की बरामदगी की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए उक्त बच्चे को उनके परिजनों को बुला कर सुपुर्द कर दिया गया है।

यहां बताना चाहूंगा की अपने बच्चे को सकुशल देखकर परिजनों की आखों में खुशी की आंसू छलक गए,और परिजन कुशीनगर पुलिस की सक्रियता के साथ साथ चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह को साधुवाद!देने से थके नही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking