News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने किया पैदल गस्त…आमजन व व्यापारियों से संवाद कर दिलाया गया सुरक्षा का एहसास

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 3, 2024  |  8:59 PM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने किया पैदल गस्त…आमजन व व्यापारियों से संवाद कर दिलाया गया सुरक्षा का एहसास WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले में आगामी लोकसभा चुनाव और त्यौहारो के मद्देनजर जिले की धवल की पुलिस काफी सतर्क मुड़ में है, सभी थाना क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारी,चौकी प्रभारियो द्वारा मय पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च के साथ पैदल गस्त कर के आम जनों में शांति और सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है।इस क्रम में बुधवार को सांय काल प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया गया,साथ ही संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की सघन चेकिंग हुई।

आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...

जानकारी रहे की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में बुधवार को सांयकाल आगामी लोकसभा चुनाव,त्यौहारों के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में चाक-चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिका,महिला सुरक्षा हेतु प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह द्वारा भारी पुलिस बल के साथ सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए थाना क्षेत्र के भूलिया बजार, सिसवा नहर,तीनफेडिया , हफुआ बलिराम,सलेमगढ बजार में पैदल गश्त किया गया । पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पैदल गस्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है की जनपद कुशीनगर पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

पैदल गस्त के दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक श्याम लाल निषाद, उप निरीक्षक प्रभात यादव,चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र,उप निरीक्षक विमलेश कुमार दिवेदी के अतरिक्त भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…

लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking