News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की सोलह लाख की संपत्ति हुई जब्त

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 8, 2024  |  3:40 PM

10 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की सोलह लाख की संपत्ति हुई जब्त

कुशीनगर । जिले में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने की कार्यवाही लगातार जारी है,इस क्रम में बुधवार को तरयासुजान पुलिस ने एक माल वाहक पिकप जिसकी अनुमानित कीमत सोलह लाख रुपए बताएं जा रहे है,उसको सम्पत्ति गैंगस्टर एक्ट की धारा में जब्त करते करते हुए आगे की कार्यवाही में जुटी है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

जनपद कुशीनगर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 127/2024 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 से सम्बन्धित अभियुक्त गुड्डु कुमार पुत्र राजेन्द्र चौरसिया सा0 माल्हो थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर के द्वारा अवैधानिक कृत्यो से अर्जित सम्पत्ति से एक अदद बोलेरो पिकअप वाहन संख्या UP 57BT4755 बोलेरो पिकअप कीमत लगभग 16,00,000/ (सोलह लाख रुपये) को धारा 14(1)उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 के अन्तर्गत जब्त किया गया।

जानकारी रहे की जब्तीकरण की कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक श्याम लाल निषाद , हे0मो0 सुचित कुमार ,का0 सुनील यादव, का0 सुधीर गौड़, का0 श्रीकृष्ण मौर्य, का0 अवनीश सिंह थाना तरया सुजान की योगदान सराहनीय रही।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking