News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: संदीप हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 6, 2024  |  4:00 PM

86 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: संदीप हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन मय आलाकत्ल बरामद
कुशीनगर। पिछले माह के छब्बीस तारीख को शाम में जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भावपुर में हुई संदीप हत्या कांड का खुलासा आज ग्यारह दिन बाद करते हुए तरयासुजान पुलिस ने हत्या में शामिल पांच लोगो को गिरफ्तार किया है वही, हत्या में प्रयुक्त एक लग्जरी कार और आलकत्ल को बरामद करने में सफल हुई है।
बताते चलें की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज  जितेन्द्र सिंह कालरा के कुशल नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बीते बुधवार को प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान  आशुतोष कुमार सिंह मय थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा सुमही बुजुर्ग उर्फ मेंहदिया तिराहे के पास से मु0अ0सं0 176/2024 धारा 147,148,149,302,34,404 भाद0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट में वांछित फरार चल रहे पांच अभियुक्तों रितेश आर्य पुत्र शम्भू पासवान निवासी ग्राम सुमही संग्राम थाना सेवरही जनपद कुशीनगर, शमशेर आलम पुत्र सद्दीक आलम निवासी ग्राम सुमही सन्त पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर, असगर अली पुत्र अब्दुल हमीद निवासी ग्राम सुमही सन्त पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर, अरबिन्द पासवान उर्फ हरबीर पुत्र सरेन्द्र पासवान निवासी ग्राम भावपुर थाना तरया सुजान जिला कुशीनगर, गफ्फार पुत्र उस्मान निवासी ग्राम सुमही सन्त पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को बड़े ही नाटकीय ढंग से गिरफ्तार करते हुए मौके व कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद चार पहिया वाहन (अर्टिगा), आला कत्ल  पिस्टल .32 बोर, एक फायर शुदा खोखा कारतुस व सात अदद जिन्दा कारतुस,मोबाईल फोन भिन्न-भिन्न कम्पनी के चार अदद की बरामदगी की गयी है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय पुलिस अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है।
यहां बताना लाजमी होगा कि मई माह के छब्बीस तारीख को तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम भावपुर में एक निजी आयोजन के दौरान उसी ग्राम के संदीप आर्य को कुछ लोगो ने गोली मार कर हत्या कर दिया,और मृतक संदीप को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमकुहीरोड ले जाए गए जहा   चिकत्सक टीम ने संदीप को मृत घोषित कर दिया था।
प्रेस कांफ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अभिनव त्यागी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा की हत्या का कारण आपसी रंजिश सामने आई है, नशे की हालत में संदीप की हत्या हुई है।
इस कामयाबी को दिलाने में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना तरयासुजान,प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पन्त थाना साइबर सेल,अपराध निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह,प्रभारी स्वाट आलोक यादव मय टीम ,वरिष्ठ उप निरीक्षक  श्यामलाल निषाद ,उप निरीक्षक  प्रभात यादव ,उप निरीक्षक अमित सिंह,हे0का0 विजय चौधरी थाना साइबर सेल,का0 अखिलेश गुप्ता थाना साइबर,का0 प्रशान्त मिश्रा थाना साइबर सेल ,का0 श्रीकृष्ण मौर्य ,का0 अवनीश सिंह ,का0 मनोज कुमार थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर की भूमिका काफी सराहनीय रही।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking