News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: डीसीएम से तस्करी कर ले जायी जा रही सत्रह गोवंश बरामद, तीन गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 2, 2024  |  6:15 PM

14 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: डीसीएम से तस्करी कर ले जायी जा रही सत्रह गोवंश बरामद, तीन गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले की तरयासुजान पुलिस ने बुधवार को देर सांयकाल प्रतिबंधित गो वंश को पशु तस्करों के हाथ से मुक्त कराने में उस समय सफल हुई है,जब पशु तस्कर डीसीएम वाहन से उसे हाईवे के रास्ते बिहार वाया पश्चिम बंगाल के रास्ते असम ले जा रहे थे। पुलिस ने तीन पशु तस्करों को भी दबोचा है, जो बिहार,मुरादाबाद,और देवरिया जिले के निवासी है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

एसपी कुशीनगर धवल जयसवाल के निर्देशन में गोवंश की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे है अभियान के क्रम मे बुधवार को देर सांयकाल इंस्पेक्टर तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह को सूचना हाथ लगी की कुछ व्यक्तियो के द्वारा डीसीएम वाहन से अवैध तरीके से गोवंशीय पशुओं को गोरखपुर छपिया बाजार से बिहार पश्चिम बंगाल होते हुए असम ले जा रहे हैं। इस सूचना पर थाना तरया सुजान पुलिस टीम द्वारा बहादुरपुर चौकी के पास से एक अदद डीसीएम वाहन से तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही सतरह राशि प्रतिबंधित गोवंश के साथ तीन पशुतस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही पुलिस टीम द्वारा की जा रही है।

यहां बताना चाहूंगा की पकड़े गए अभियुक्त की पहचान श्रीकान्त पटेल पुत्र छठ्ठू पटेल साकिन भठवा तिवारी थाना खामपार जनपद देवरिया ,मुत्तलीन पुत्र मेहराज साकिन नक्कलाम मोहल्ला निकट जामा मस्जिद भोजपुर जनपद मुरादाबाद , सुनील शर्मा पुत्र आस नारायण शर्मा साकिन हाता पडरौना थाना भोरे जनपद गोपालगंज बिहार के रूप में हुआ है। जिनके कब्जे से सत्रह राशि गोवंश (बारह राशि गाय व पांच राशि बछड़ा), एक डीसीएम UP52T9756 के साथ एक अदद लकड़ी ठीहा, दो अदद चाकू, एक अदद बांका बरामद हुआ है।

इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह का कहना है

थाना तरयासुजान के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने इस संवाददाता को बताया की जरिए मुखबिर से यह पता चला की प्रतिबंधित पशुओं की एक खेप हाईवे के रास्ते गोरखपुर के छपिया बजार से बिहार वाया बंगाल होते हुए असम जाने वाला है ,सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा यह कामयाबी हाथ लगी है।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking