News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: देशी शराब और मोटर साइकिल के साथ तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 14, 2024  |  7:22 PM

10 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: देशी शराब और मोटर साइकिल के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • पंद्रह पेटी मोटर साईकिल से और तीस पेटी गन्ना के पत्ती में छिपा कर रखी गई थी अवैध शराब

कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस को एक कामयाबी उस समय हाथ लगी जब शराब तस्कर मोटर साइकिल से अवैध शराब की खेप को बिहार ले जा रहा था।वही गन्ना के पत्ती में छिपा कर रखा गया तीस पेटी देशी शराब को भी पुलिस टीम ने बरामद किया है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

जिले में अवैध शराब की निष्कर्षण, बिक्री पर प्रभावी रोक-थाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जरिए मुखबिर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह को सूचना मिली की शराब तस्कर आगामी होली की त्यौहार के मद्देनजर शराब की खेप को बिहार पहुंचाने के फिराक में लगे है। सूचना पर विश्वास कर उन्होंने उप निरीक्षक मृत्यंजय सिंह,आरक्षी रिशु यादव,आरक्षी आदित्य प्रताप सिंह,महिला आरक्षी गायत्री चौहान की एक टीम बना कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान लोकन्हा टोला अहिरौली दान पर भेजा, जहा एक मोटर साईकिल रजि0 नं0 BR29K3347 पर कुल पंद्रह पेटी टेट्रा पैक देशी शराब साथ ही छिपायी गयी गन्ने की पत्ती मे तीस पेटी टेट्रा पैक देशी शराब की बरामदगी पुलिस टीम द्वारा किया गया। साथ ही एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान गुड्डू कुमार पुत्र नन्दलाल सिंह सा0 अहिलौदान थाना तरया सुजान कुशीनगर के रूप में हुआ है। स्थानीय पुलिस इस विषय में सुसंगत अभियोग दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी है।

प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह बोले :

इस प्रकरण में जब इस संवाददाता ने प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह से बात किया तो उन्होंने बताया कि होली के त्यौहार के देखते हुए शराब तस्कर स्क्रीय हो रहे है तो वही पुलिस पुलिस भी उनकी कमर तोड़ने के लिए अपनी पैनी निगाह के साथ सतर्क है। मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर मैने बिना देर किए अपनी टीम भेजी,जहा सफलता हाथ लगी,किसी कीमत पर तस्करो की मंसूबे को सफल नहीं होने दी जाएगी।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking