News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: चोरी की घटना का दस घण्टे में खुलासा, चोरी का पायल और अवैध पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 22, 2024  |  7:48 PM

111 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: चोरी की घटना का दस घण्टे में खुलासा, चोरी का पायल और अवैध पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने मात्र दस घण्टे के अंदर चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए चोरी का पायल और अवैध पिस्टल के साथ दो अभियुक्तों को दबोचा है। पुलिस की यह कार्यवाही मात्र अभियोग दर्ज होने के दस घण्टे के अंदर हुआ है।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

मिली जानकारी के मुताबिक तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुर खुर्द निवासी दिलीप पुत्र विशुनदेव ने स्थानीय थाना में अपने घर शुक्रवार की रात्रि चोरी होने की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई । अभियोग पंजीकृत होते ही पुलिस एक्शन मुड़ में आ गई। और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई।

बता दे , प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह ने घटना की सफल खुलासा के लिए दो टीम चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र, उप निरीक्षक रणविजय सिंह, हेड कांस्टेबल रमेश चंद्र यादव, आरक्षी पंकज यादव, आरक्षी दिनेश रामा,आरक्षी ब्रजेश यादव को बना कर जगह जगह चेकिंग में लगा दिया। तबतक शनिवार को आले सुबह सलेमगढ़ उतरी चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी ,उसी समय घटना के आरोपी अंकित गुप्ता पुत्र नवमी गुप्ता निवासी बसडिला गुनाकर थाना तमकुहीराज जिला कुशीनगर अपने साथी विशाल यादव पुत्र संतोष यादव निवासी बसडिला बुजुर्ग बरई टोला थाना तमकुहीराज ,जिला कुशीनगर आते दिखाई दिए,जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक अदद चानी का पायल और एक अवैध पिस्टल ३२ बोर बरामद हुआ है।

पुलिस बोली :

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर देते हुए चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र ने कहा की आज दिनांक 22.06.2024 को थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 202/24 धारा 380, 506, 411 ipc का मुकदमा दर्ज किया गया था। मात्र दस घण्टे के अंदर इस मुकदमे से संबंधित चोरी गये एक अदद पायल व एक अदद पिस्टल 32 बोर के साथ दो अभियुक्तों को।गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगो से इस अवैध पिस्टल के विषय कुछ जानकारियां पुलिस को मिली है, जल्द ही एक ऐसे गैंग का खुलासा होगा जो अवैध असलहा के बल पर गैर अनैतिक कार्यों में जुटे है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking